Advertisement

KBC 14: नेपाल बॉर्डर से जुड़े सवाल का गलत जवाब देकर आउट हुईं कंटेस्टेंट, अमिताभ भी चौंक गए

KBC 14 Update: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने आज कंटेस्टेंट यशस्वी सक्सेना आईं जिन्होंने शानदार गेम खेलते हुए शो के होस्ट के साथ कई दिलचस्प बातें भी शेयर कीं.

Latest News
KBC 14: नेपाल बॉर्डर से जुड़े सवाल का गलत जवाब देकर आउट हुईं कंटेस्टेंट, अमिताभ भी चौंक गए

KBC 14: केबीसी 14

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: KBC 14 Live Update: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का सीजन 14 इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है. इस शो पर आए दिन दिलचस्प कंटेस्टेंट हॉटसीट पर पहुंचते हैं जो केबीसी 14 (KBC 14) के होस्ट अमिताभ से मजेदार बातें करते हुए केबीसी पर पूछे गए सवालों का जवाब भी देते दिखाई देते हैं. वहीं, आज के एपिसोड की शुरुआत हुई फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड से जिसमें प्ले अलॉन्ग के खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया था. वहीं, इस राउंड को पार करके कंटेस्टेंट यशस्वी सक्सेना अमिताभ के सामने पहुंचीं.

केबीसी में आज पूछे गए सवाल-

पहले सवाल में एक तस्वीर दिखाई गई जिसके बाद सवाल पूछा गया-
सवाल- छवि में दिखाए गए चिप्स को तैयार करने के लिए इनमें से किसका उपयोग किया जाता है?
जवाब- केला
सवाल- इनमें से किस कंपनी का नाम आमतौर पर फोटोकॉपी के पर्याय के रूप में किया जाता है?
जवाब- जेरॉक्स
सवाल- इनमें से क्या क्रिकेट में एक फील्डिंग पोजीशन है?
इस सवाल पर यशस्वी ने ऑडिएंस पोल लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया फिर सही जवाब दिया- स्लिप
वहीं, कंटेस्ट के मुंह से इस सवाल पर लाइफ लाइन लेने की बात सुनकर अमिताभ भी चौंक गए और यशस्वी से पूछते दिखे आपको इसका जवाब कैसे पता नहीं था? ये तो बहुत आसान था.

सवाल- Amitabh Bachchan से बेहतर एक्टर है बेटा अभिषेक बच्चन... KBC कंटेस्टेंट की ये बात सुन चौंके लोग

सवाल- वीडियो क्लिप में दिख रहे अभिनेता किस शहर में हैं?
जवाब- न्यूयॉर्क
सवाल- इनमें से कौन सा प्राधिकरण राजनीतिक दलों को पालन के लिए आदर्श आचार संहिता जारी करता है?
जवाब- भारत निर्वाचन आयोग
सवाल- शर्माजी नमकीन किस अभिनेता की मरणोपरांत रिलीज थी जिसमें परेश रावल ने कुछ सीन्स के लिए उनकी भूमिका निभाई थी?
जवाब- ऋषि कपूर

ये भी पढ़ें- KBC 14: कैसे पकड़ा गया था Abu Salem? मोनिका बेदी की वजह से खुली थी पोल!

सवाल- जुलाई 2022 तक की बात करें तो इनमें से क्या भारत में केवल हैदराबाद, नोएडा और कोलकाता में बनता है?
इस सवाल के साथ कंटेस्टेंट ने 50-50 लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया और फिर जवाब दिया- करेंसी क्वाइन.
सवाल- इनमें से कौन सा भारतीय राज्य नेपाल के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है?
इस सवाल का जवाब यशस्वी ने गलत जवाब दिया और गेम से आउट हो गईं और सिर्फ 10 हजार जीतकर ही जा पाईं. अमिताभ बच्चन ने जवाब बताया- असम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement