Advertisement

KBC के नए सीजन के लिए Amitabh Bachchan ने बढ़ाई अपनी फीस? जानें कितना चार्ज कर रहे हैं बिंग बी

Kaun Banega Crorepati 17 जल्द ही टीवी पर प्रीमियर होने जा रहा है. इसी के साथ Amitabh Bachchan होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं. उनकी फीस को लेकर खबरें भी तेज हो गई हैं.

Latest News
KBC के नए सीजन के लिए Amitabh Bachchan ने बढ़ाई अपनी फीस? जानें कितना चार्ज कर रहे हैं बिंग बी

KBC 17 Amitabh Bachchan

Add DNA as a Preferred Source

पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. बीते 25 सालों से ये शो लोगों का दिल जीत रहा है. इसी के साथ महानायक अमिताभ बच्चन शो (Amitabh Bachchan) फिर से शो की मेजबानी करने के लिए लौट रहे हैं. इसके तमाम प्रोमो भी लॉन्च कर दिए गए हैं. इस बार शो का टैगलाइन है 'जहां अकल है, वहां अकड़ है'. इसी के साथ बिग बी की फीस को लेकर खबरें भी सामने आ गई हैं.

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में अमिताभ बच्चन की कौन बनेगा करोड़पति 17 की फीस का खुलासा हुआ है. मिड डे की मानें तो कौन बनेगा करोड़पति 17 की मेजबानी करने वाले अमिताभ बच्चन कथित तौर पर हर एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये ले रहे हैं. हालांकि हम इस आंकड़े की कोई पुष्टि नहीं करते हैं. फिलहाल इस शो को देखने को लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 

इस गेम शो का प्रीमियर 11 अगस्त, 2025 को होगा. 3 जुलाई 2025 को इसने अपने 25 साल पूरे किए हैं. बीते साल केबीसी 16 आया था जिसके बाद कहा जा रहा था कि आखिरी बार बिग बी केबीसी का सीजन होस्ट करेंगे. हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने सीजन 17 का ऐलान कर बता दिया कि नए सीजन को भी बिग बी ही होस्ट करेंगे.

ये भी पढ़ें: KBC 17: कब और कहां शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन, अमिताभ बच्चन ने कर दिया ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के पिछले सीजन यानी सीजन 18 के लिए हर महीने एक्टर ने लगभग 60 करोड़ रुपये चार्ज किए. इसी के साथ पूरे सीजन की कुल फीस 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement