Advertisement

Kaun Banega Crorepati 15 के साथ फिर टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं Amitabh Bachchan, इस दिन शुरू होंगे रेजिस्ट्रेशन

Amitabh Bachchan एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. Kaun Banega Crorepati का नया सीजन यानी 15वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. खबर में जानें कबसे शो के रेजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं.

Latest News
Kaun Banega Crorepati 15 के साथ फिर टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं Amitabh Bachchan, इस दिन शुरू होंगे रेजिस्ट्रेशन

KBC 17 Amitabh Bachchan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के के सेट पर घायल हो गए थे. इसके बाद बिग बी लगातार अपनी हेल्थ को लेकर फैंस को अपडेट देते रहते हैं. इसी बीच उनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है. जी हां, महानायक एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. उनका फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) जल्द ही सोनी टेलीविजन (Sony Television) पर शुरू होने वाला है. इस नए सीजन की रेजिस्ट्रेशन की तारीख भी सामने आ गई है.

अमिताभ बच्चन के शो केबीसी के नए सीजन का एक प्रोमो वीडियो शो के मेकर्स ने रिलीज किया है. इसमें रेजिस्ट्रेशन डेट के बारे में बताया गया है. 29 अप्रैल से इसका रेजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा. इस प्रोमो वीडियो में बिग बी को होस्ट की सीट पर बैठे हुए देखा जा सकता है वहीं एक महिला हॉटसीट तक पहुंचने का रास्ता खोजने के लिए मैप को देखती है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जमीन खोदकर हॉटसीट पर पहुंच जाती हैं. वो बिग बी से गेम खेलने के लिए कहती हैं, जिस पर वो जवाब देते हैं, 'हॉटसीट पर पहचानने के लिए उलूल-जुलूल हाथकंडे मत अपनाएं. बस फोन उठाएं क्योंकि 29 अप्रैल को रात 9 बजे से रेजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं. यही एकमात्र तरीका है. मेरे प्रश्न का उत्तर दें और आपका रेजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा.'

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: एक महीने बाद भी बिग बी की हालत में नहीं कोई सुधार? करीबी शख्स ने दिया बड़ा अपडेट

पिछले साल केबीसी का 14वां सीजन आया था जिसने काफी टीआरपी बटोरी थी. 7 अगस्त 2022 को शुरू हुआ ये 14वां सीजन 30 दिसंबर को खत्म हो गया था. आम लोगों के साथ ही साथ कई सेलेब्स ने इस सीजन में हिस्सा लिया था.

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan को बदनामी का डर, महानायक का नाम, तस्वीर और आवाज यूज करने पर लगी रोक

वहीं इसी साल मार्च में हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट-K (Project K) की शूटिंग के दौरान बिग बी घायल (Amitabh Bachchan Injured) हो गए थे. उन्होंने खुद अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को ये जानकारी दी थी कि उनकी पसली और मांसपेशियों में गंभीर चोटें आई हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement