Advertisement

Kashmera Shah ने कैमरा देखते ही पति Krushna Abhishek को किया Kiss, लोग बोले 'नशे में है'

इंटरनेट पर Kashmera Shah-Krushna Abhishek का लिप लॉक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, वीडियो देख नेटिजन्स का कहना है कि कश्मीरा नशे में हैं.

Kashmera Shah ने कैमरा देखते ही पति Krushna Abhishek को किया Kiss, लोग बोले 'नशे में है'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के कंटेस्टेंट्स शो खत्म होने के बाद अब जमकर पार्टी करते नजर आ रहे हैं. सबसे पहले फिल्ममेकर फराह खान (Farah Khan) ने घरवालों के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया था. इससे जुड़े कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. इसके बाद शो के सबसे चहते अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) ने मंडली ग्रुप के अपने दोस्तों को डिनर पर इनवाइट किया. वहीं, अब हाल ही में एक इवेंट के दौरान शिव ठाकरे (Shiv Thakare), प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary), अर्चना गौतम (Archana Gautam), एमसी स्टैन (MC Stan) से लेकर साजिद खान (Sajid Khan) तक बिग बॉस के कई स्टार्स को स्पॉट किया गया.  इस खास मौके पर मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) भी नजर आईं. अब कपल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वीडियो में कश्मीरा काफी कैंडिड मूड में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस पहले पैप्स के सामने कई अजीबोगरीब पोज देती हैं. इस दौरान हसबैंड कृष्णा उन्हें रोकने की कोशिश करते दिखाई दिए. हालांकि, फिर कश्मीरा कृष्णा को भी अपने साथ बुला लेती हैं. इसके बाद तो एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने अपने बेटर हाल्फ पर जमकर प्यार लुटाया. वायरल वीडियो में कश्मीरा सबके सामने कृष्णा को किस करते हुए भी नजर आ रही हैं. 

यह भी पढ़ें- कृष्णा अभिषेक के बाद चंदन प्रभाकर ने भी छोड़ा कपिल शर्मा का शो, बताई ये वजह

यहां देखें वीडियो-

 

 

अब इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तमाम तरह के रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'लगता है कश्मीरा नशे में है' तो दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो हाई है.' तीसरे ने लिखा, 'आज थोड़ी ज्यादा चढ़ गई है लगता है.' इसके अलावा भी कई और यूजर्स ने भी कुछ इसी तरह के कमेंट किए.

बता दें कि कृष्णा अभिषेक के साथ कश्मीरा शाह की ये दूसरी शादी है. दोनों साल 2013 में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे थे. कपल के दो बेटे भी हैं.

यह भी पढ़ें- Kapil Sharma के संग Krushna Abhishek की 'लड़ाई' का क्या है सच?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement