Advertisement

Karan Kundrra ने अजान सुनकर दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देखकर इंप्रेस हो गए फैंस

Karan Kundrra का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो Azaan सुनकर ऐसा रिएक्शन देते हैं कि फैंस उनसे इंप्रेस हो गए हैं.

Latest News
Karan Kundrra ने अजान सुनकर दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देखकर इंप्रेस हो गए फैंस

Karan Kundra Video Viral: करण कुंद्रा का वीडियो वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. वो इन दिनों अपने टीवी शो 'इश्क में घायल' को लेकर काफी बिजी हैं. वहीं, हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. इस वीडियो में करण कुंद्रा मीडिया से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं लेकिन इस बीच अचानक से उन्हें आजान सुनाई देती है. ये सुनकर वो ऐसा रिएक्शन देते हैं कि लोग उनके जेस्चर से इंप्रेस हो गए हैं.

दरअसल, हाल ही में करण कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो उनके आने वाले शो 'इश्क में घायल' के प्रमोशनल इवेंट का है. इस इवेंट पर करण ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था और काफी स्टाइलिश जैकेट भी पहनी थी. वहीं, इवेंट के दौरान वो मीडिया से खुलकर बात करते हुए दिखाई दिए थे. करण कुंद्रा मीडिया से बात कर ही रहे थे लेकिन इस बीच अचानक उन्हें आजान सुनाई देती है. वो आजान सुनकर बीच में रुक जाते हैं और यही नहीं वो मीडिया से भी कुछ सेकेंड्स के लिए ब्रेक लेने की बात कहते हैं. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- मांग में सिंदूर लगाए करण कुंद्रा के साथ दिखीं Tejasswi Prakash, लोग बोले- चुपके से कर ली शादी?

इस वीडियो में आजान सुनकर करण कुंद्रा का रिएक्शन देखकर फैंस हैरान रह गए. कई लोगों ने उनका ये रिएक्शन फैंस को खूब पसंद आ रहा है. करण कुंदा को इस वीडियो के लिए जमकर तारीफें मिल रही हैं. बात करें वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही टीवी शो 'इश्क में घायल' में नजर आने वाले हैं. इस शो पर वो भेड़िये की भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं. इससे पहले वो रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आए थे. इस शो के बाद वो एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Tejasswi Prakash के विनर बनने पर नाराज हुईं Karan Kundra की बहन, Bigg Boss पर साधा निशाना

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement