Advertisement

Kapil Sharma ने सेलिब्रेट किया बेटे Trishaan का दूसरा बर्थडे, शेयर की खास तस्वीरें, भावुक नोट लिखकर लुटाया प्यार

Kapil Sharma ने बेटे त्रिशान का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया. इस मौके पर कॉमेडियन ने कुछ फोटो शेयर कर एक नोट लिखा जिसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं.

Latest News
Kapil Sharma ने सेलिब्रेट किया बेटे Trishaan का दूसरा बर्थडे, शेयर की खास तस्वीरें, भावुक नोट लिखकर लुटाया प्यार

Kapil Sharma Son Trishaan Birthday

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने हाल ही में बेटे त्रिशान का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उन्होंने बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान (Kapil Sharma kids) की कुछ क्यूट फोटोज शेयर की हैं. कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें कॉमेडियन बेटे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. वहीं कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrarth) ने भी अपने इंस्टा पर सेलिब्रेशन की कुछ फोटो शेयर की हैं. 

अपने बेटे को विश करते हुए कपिल शर्मा ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि त्रिशान को अपने जीवन में पाकर वो कितने खुश किस्मत महसूस करते हैं. कपिल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे त्रिशान, हमारी जिंदगी में खूबसूरत रंग भरने के लिए शुक्रिया, मुझे ये दो बेशकीमती तोहफे देने के लिए शुक्रिया मेरी जान गिन्नी.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jassi (@jassijasbir)

ये भी पढ़ें: Kapil Sharma: अमृतसर पहुंचे कॉमेडियन, शेयर की ट्रिप की खूबसूरत वीडियो, फैमिली के साथ बिताए सुकून के पल

कई सेलेब्स और फैंस ने नन्हे त्रिशान को विश किया. मीका सिंह से लेकर कपिल शर्मा शो की ऑन स्क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती ने नन्हे त्रिशान को बधाई दी. वहीं भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया, नीति मोहन, हर्षदीप कौर, कीकू शारदा, सना खान और कई अन्य लोगों ने उन्हें विश किया.

ये भी पढ़ें: 'Kapil Sharma का शो है पूरा दिखावा, स्क्रीन से पढ़कर बोले जाते हैं Jokes', Viral Video की वजह से फैली ऐसी खबरें

इससे पहले कपिल शर्मा अपने होमटाउन अमृतसर पहुंचे थे जिसकी फोटो और वीडियो उन्होंने शेयर की थी.  उन्होंने परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर (Golden Temple Amritsar) का दौरा किया था. इसके साथ ही उन्होंने अपने कॉलेज में अपने टीचर्स और दोस्तों से मिलते हुए भी देखा गया. इस दौरान उन्होंने पत्नी के साथ अमृतसर के छोले-भटूरे का लुत्फ उठाया. कपिल शर्मा इस दौरान पुरानी यादों में खो गए थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement