Advertisement

The Kapil Sharma Show बंद होने के बाद वायरल हुई ये तस्वीर, फैंस को सता रही बवाल की चिंता!

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने हाल ही में चंद तस्वीरों को अपने फैंस के बीच शेयर किया है, इन तस्वीरों में वह अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं.

Latest News
The Kapil Sharma Show बंद होने के बाद वायरल हुई ये तस्वीर, फैंस को सता रही बवाल की चिंता!

The Kapil Sharma Show  (द कपिल शर्मा शो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: The Kapil Sharma Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी टीम को लेकर देश-विदेशों में शो करते रहते हैं. इस बार वह कनाडा अपनी टीम के साथ रवाना हुए हैं, जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कपिल शर्मा और उनकी टीम फिलहाल अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) से ब्रेक पर है. कपिल शर्मा का शो इन दिनों सोनी टीवी पर दिखाया जाता है, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं.

बहरहाल, कपिल शर्मा और उनकी टीम की तस्वीरों को देख कर फैंस अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. अगर आपको याद हो तो मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी एक वक्त कपिल शर्मा की टीम का हिस्सा थे. उन्होंने कपिल शर्मा के साथ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' को किया था. सुनील ग्रोवर के दो किरदार 'गुत्थी' और 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' काफी मशहूर हुए थे. मगर दोनों के बीच एक हवाई दौरे के दौरान अनबन हो गई, जिसके बाद से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अलग हो गए.

ये भी पढ़ें - The Kapil Sharma Show हो गया बंद, आखिरी एपिसोड की फोटोज में दिखीं कपिल की 'दोनों पत्नियां'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

अब जब एक बार फिर कपिल अपनी टीम के साथ कनाडा दौरे पर हैं तो फैंस उसी पुराने मंजर को याद कर रहे हैं, जब कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई हुई थी.

ये भी पढ़ें - Mika Singh के स्वयंवर में बाराती बनने के लिए रवाना हुए Kapil Sharma, बोले- 'एक बात का डर है कि...'

कपिल शर्मा की तस्वीरों को देखकर फैंस ये हिदायत देते हुए नजर आ रहे हैं कि वे इस दौरे पर फिर से झगड़ा न करें. कपिल शर्मा की तरफ से शेयर की गई तस्वीर पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा, ''सभी साथ में वापस आना, कहीं ऐसा ना हो पिछली बार की तरह एक मेंबर कम हो जाए.''

वहीं कपिल शर्मा ने फैंस को इसके आगे की अपडेट देते हुए वैंकूवर, कनाडा की तस्वीरों को शेयर किया है. कपिल की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, राजीव ठाकुर और सुमोना चक्रवर्ती दिल खोलकर हंस रहे हैं. अन्य तस्वीर में छील और पहाड़ दिखाई दे रहे हैं. कपिल ने इन तस्वीरों की कैप्शन देते हुए लिखा, जहां क्रू साथ हंसते हैं वहां वे साथ रहते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement