Advertisement

Kapil Sharma ने Sidhu Moose Wala और KK को दिया स्पेशल ट्रिब्यूट, फैंस हुए इमोशनल

Kapil Sharma का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो दिवंगत पंजाबी सिंगर Sidhu Moose Wala को स्पेशल ट्रिब्यूट देते हुए नजर आए. इस दौरान कपिल ने सिद्धू का फेमस गाना गाया जिसे सुनकर फैंस इमोशनल हो गए.

Kapil Sharma ने Sidhu Moose Wala और KK को दिया स्पेशल ट्रिब्यूट, फैंस हुए इमोशनल

Kapil Sharma कपिल शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी फेमस हैं. देश में ही नहीं विदेशों में भी उनकी जबरदस्त फैंस फॉलोइंग है. इन दिनों वो अपनी पूरी टीम के साथ विदेश के टूर पर हैं. हाल ही में कैनेडा में उन्होंने आपना लाइव शो किया जो कई मायनों में खास रहा. कपिल शर्मा ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान दिवंगत सिंगर केके (KK) और सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने इस दौरान उनका फेमस गाना गाया जिसे सुनकर लोग इमोशनल हो गए. लोग जमकर कपिल शर्मा की तारीफ कर रहे हैं. 

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) की पूरी टीम के साथ कपिल शर्मा कनाडा में मौजूद हैं. 25 जून को वैंकवूर और 3 जुलाई को टोरंटो में उन्हें परफॉर्म करना है. वैंकवूर में हुए कपिल के लाइव शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने केके और सिद्धू मूसेवाला को ट्रिब्यूट दिया. कपिल ने सिद्धू मूसेवाला के सुपरहिट सॉन्ग 295 को गाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा. फैंस इस वीडियो को देखकर काफी इमोशनल हो गए. 

ये भी पढ़ें: Kapil Sharma की विदेश में धमक, कॉमेडियन के शो ट्रांसलेट कर के देखता है उनका ये विदेशी फैन

यही नहीं कपिल शर्मा ने कई और बड़ी हस्तियों को भी सम्मान दिया है. उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके (KK), पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू (Deep Sidhu) और फेमस कबड्डी प्लेयर संदीप सिंह को भी  याद किया.

ये भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala के गाने SYL को यूट्यूब ने हटाया, हत्या के 26 दिन बाद हुआ था रिलीज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement