Advertisement

Kapil Sharma Vlogs: घर चलाने के लिए कपिल ने शुरु किया नया काम, वीडियो देख आ जाएगा मजा

Kapil Sharma टीवी के बाद अब सोशल मीडिया पर भी फैन्स को एंटरटेन करने वाले हैं. कपिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर पहला व्लॉग शेयर किया है जो कि काफी मजेदार है और तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
Kapil Sharma Vlogs: घर चलाने के लिए कपिल ने शुरु किया नया काम, वीडियो देख आ जाएगा मजा

Kapil Sharma Vlogs

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) आज एक जाना माना नाम बन चुके हैं. देश में ही नहीं विदेशों में उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग (Kapil Sharma Fans) है. कपिल अपने फैंस को हमेशा एंटरटेन करते रहते हैं फिर चाहे वो टीवी के जरिए हो या फिल्मों के जरिए. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्टिव कपिल ने नया काम शुरू कर दिया है. जी हां, अब कपिल व्लॉगर (Kapil Sharma vlogger) बन गए हैं और उन्होंने अपने YouTube चैनल पर अपना पहला व्लॉग (Kapil Sharma first vlog) भी शेयर कर दिया जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. कुछ ही समय में ये वीडियो ट्रेंड करने लगा.

कपिल शर्मा ने अपने पहले व्लॉग में अपने दिनभर के रूटीन के बारे में बताया. इसकी शुरुआत उनके घर से होती है, जहां वो अपने शेड्यूल के बारे में बात करते हैं. इसके बाद वो अपने जिम जाते हैं और अपने वर्कआउट रूटीन की झलक दिखाते हैं. उसके बाद, वो द कपिल शर्मा शो के सेट के लिए रवाना हो जाते हैं. रास्ते में वो मुंबई में फिल्म सिटी की एक झलक भी दिखाते हैं. सेट पर पहुंचने के बाद, कपिल पर्दे के पीछे क्या होता है इसके बारे में भी रूबरू कराते हैं. इस व्लॉग में वो कपिल शर्मा शो में विक्की कौशल और सारा अली खान के साथ एक एपिसोड की शूटिंग करते नजर आए. 

ये भी पढ़ें: 'थोड़ी सी जो पी ली है' Aamir Khan की महफिल में Kapil Sharma ने बांधा समां, देखें इनसाइड वीडियो

कई लोग उनके वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'अब आप अपनी सारी कॉमेडी व्लॉग में ही निकलेंगे मतलाब तो हमें शो में क्या मिलेगा सर.' एक ने कहा, 'वाह ये बहुत मजेदार होने वाला है. भगवान भला करे.' 

यहां देखें vlog:

ये भी पढ़ें: Kapil Sharma ने भरी महफिल में छुए Aamir Khan के पैर, कॉमेडियन से मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कर डाली ये शिकायत

बता दें कि द कपिल शर्मा शो जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि टीम 8 जुलाई से शुरू होने वाले एक इंटरनेशनल दौरे की तैयारी कर रही है. कपिल और उनकी टीम जुलाई में अमेरिका के छह शहरों का दौरा करेगी, उसके बाद अगस्त में ब्रिटेन के दो शहरों का दौरा करेगी. हालांकि फिर से इसी साल अक्टूबर-नवंबर में वो शो से वापसी कर सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement