Advertisement

The Great Indian Kapil Show Season 3: हंसाकर पेट में दर्द करने आ रहे कपिल शर्मा, इस दिन होगा नेटफ्लिक्स पर धांसू प्रीमियर

The Great Indian Kapil Show फिर से लौट कर आ रहा है. शो का सीजन 3 जल्द ही Netflix पर रिलीज हो रहा है. इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है.

Latest News
The Great Indian Kapil Show Season 3: हंसाकर पेट में दर्द करने आ रहे कपिल शर्मा, इस दिन होगा नेटफ्लिक्स पर धांसू प्रीमियर

The Great Indian Kapil Show 3

Add DNA as a Preferred Source

छोटे पर्दे का मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) ओटीटी पर भी राज कर रहा है. कपिल शर्मा के इस पॉपुलर कॉमेडी शो का नाम द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) है जिसके दो सीजन आ चुके हैं. इन दोनों सीजन लोगों को काफी पसंद आए थे, ऐसे में तीसरा सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. अब जून में इस नए सीजन का प्रीमियर होगा, जिसका नया प्रोमो भी सामने आ गया है. इसे देख ये कहना गलत नहीं होगा कि फिर एक बार कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ आपको हंसाने आ रहे हैं.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाला है. नेटफ्लिक्स इंडिया ने इसका प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें कपिल को अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर को कॉल करते हुए देखा गया. वो बताते हैं कि सीजन 3 लौटकर आ रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा 'हंसी होगी आउट ऑफ कंट्रोल क्योंकि कपिल और गैंग एक बार फिर वापस आ गए हैं. अब हर फनीवार, बढ़ेगा हमारा परिवार द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन के साथ, 21 जून से स्ट्रीमिंग, केवल नेटफ्लिक्स पर!'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

ये भी पढ़ें: Pakistan में Netflix पर ट्रेड हो रहे हैं ये शो, दो हैं भारतीय

इस खबर से फैंस काफी खुश हो गए हैं. वहीं पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं. हालांकि प्रोमो या फिर मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है. अगर ऐसा हुआ तो इस सीजन के पहले सेलिब्रिटी गेस्ट सलमान खान होंगे जिससे शो की रेटिंग हाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Netflix पर निपटा डालें ये 7 बेस्ट कॉमेडी स्टैंड-अप

इस शो का दूसरा सीजन पिछले साल सितंबर को शुरू हुआ था और 14 दिसंबर 2024 को ऑफ एयर हो गया था. लगभग 6 महीने के बाद कपिल लोगों को एक बार आप ओटीटी पर देख पाएंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement