Advertisement

Kangana Ranaut: शादियों में डांस करने के लिए एक्ट्रेस को ऑफर होती थी मोटी रकम, इस वजह से कर देती थीं रिजेक्ट

Kangana Ranaut एक बेहतरीन एक्ट्रेस और डांसर हैं पर उन्हें आज तक किसी प्राइवेट पार्टी या शादी में डांस करते हुए नहीं देखा गया. उन्होंने इसकी वजह बताई.

Latest News
Kangana Ranaut: शादियों में डांस करने के लिए एक्ट्रेस को ऑफर होती थी मोटी रकम, इस वजह से कर देती थीं रिजेक्ट

Kangana Ranaut : कंगना रनौत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो अक्सर पोस्ट शेयर कर फैंस से रूबरू होती रहती हैं और अपने मन की बात धाकड़ तरीके से कहती हैं. वैसे तो कंगना एक बहतरीन एक्ट्रेस हैं पर इसी के साथ वो शानदार डांस भी कर लेती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें शादियों में डांस करने के लिए मोटी रकम ऑफर होती थी पर उन्होंने इसपर कभी हामी नहीं भरी. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें आशा भोसले और लता मंगेशकर नजर आ रही हैं. जानें एक्ट्रेस ने क्यों लिया ये फैसला.

कंगना रनौत अपने बिंदास और बेबाक अंदाज को लेकर काफी फेमस हैं. वो देश और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती आई हैं. हाल ही में उन्होंने एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके कई फेमस गाने होने के बाद भी, वो किसी प्राइवेट पार्टियों और शादी में डांस करने के लिए मना कर देती आई हैं फिर चाहे उसके लिए उन्हें मोटी रकम ही क्यों ना मिल रही हो.

kangana

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. इस पोस्ट में एक वीडियो भी था जिसमें आशा भोसले बता रही हैं कि उनकी दिवंगत बहन और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने कभी किसी शादी और निजी पार्टियों में परफॉर्म नहीं किया. कंदना ने लिखा, "यहां तक ​​कि मैंने कभी भी शादियों या निजी पार्टियों में डांस नहीं किया, भले ही मेरे पास सबसे फेमस गाने हैं ... मोटी रकम को तक इंकार कर दिया ... इस वीडियो को देखकर खुशी हुई ... लता जी वास्तव में बहुत प्रेरक हैं.'

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut: बहन पर हुए Acid Attack को याद कर सहम उठीं कंगना, बोलीं- डर था कि मुझपर भी तेजाब फेंक...

बता दें कि कंगना इस समय फिल्म इमरजेंसी की जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं. इस फिल्म में वो दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) का किरदार निभा रही हैं. वो फिल्म से जुड़ी एक एक जरूरी जानकारी शेयर करती रहती हैं. इमरजेंसी की शूटिंग इस साल जून में शुरू हुई थी. 

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने बॉलीवुड को कहा एंटी-नेशनल, बताया अब जनता से क्यों डरते हैं ये लोग?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement