Advertisement

Kangana Ranaut और अजीबोगरीब कपड़े पहनने वाली Urfi के बीच ये कैसा प्यार? पढ़ें एक दूसरे के लिए कही क्या-क्या बात

लंबी बहसबाजी के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने उर्फी जावेद (Urfi Javed) को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है जिसे लेकर उर्फी भी एक्ट्रेस की फैन बन बैठी हैं.

Kangana Ranaut और अजीबोगरीब कपड़े पहनने वाली Urfi के बीच ये कैसा प्यार? पढ़ें एक दूसरे के लिए कही क्या-क्या बात
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और इंटरनेट सेंसशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) के बीच हाल ही में एक कॉल्ड वार देखने को मिली. ये बहस शुरू हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) के साथ. दरअसल, कंगना ट्विटर पर अपनी वापसी के साथ ही अलग-अलग मुद्दों पर बड़ी ही बेबाकी के साथ अपनी राय रखती नजर आ रही हैं. इसी कड़ी में उन्होंने किंग खान की फिल्म पठान को लेकर भी कई बयान दिए. हालांकि, कंगना का एक बयान उर्फी को जरा रास नहीं आया और यहीं से दोनों एक्ट्रेस के बीच हल्की-फुल्की बहसबाजी शुरू हो गई. इसी बीच अब कंगना रनौत ने उर्फी जावेद को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसे पढ़ने के बाद टीवी एक्ट्रेस भी हैरान रह गई हैं. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत ने एक प्रड्यूसर के ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा था कि 'इस देश ने केवल और केवल खानों से प्यार किया है और कभी-कभी सिर्फ खानों से... इसके अलावा मुस्लिम एक्ट्रेसेस को लेकर भी लोगों का अलग ही जुनून देखने को मिला है. इसलिए इंडिया पर नफरत और फासीवाद का आरोप लगाना बहुत गलत होगा...पूरी दुनिया में भारत जैसा कोई देश नहीं है.'

 

 

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut और Urfi Javed में हुई जबरदस्त भिडंत, प्रधानमंत्री Narendra Modi को भी घसीटा

इधर, जैसे ही उर्फी जावेद की नजर एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर तो उन्होंने कंगना रनौत को 'धर्म के आधार पर कला को ना बांटने' की सलाह दे डाली. उर्फी जावेद ने कंगना रनौत के इस ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा था, 'ये कैसा विभाजन है, मुस्लिम एक्टर-हिंदू एक्टर? कला धर्म से विभाजित नहीं है. यहां बस कलाकार ही होते हैं'.

 

 

वहीं, उर्फी के इस पोस्ट को कंगना ने भी फौरन नोटिस किया और इस पर उनकी क्लास लगाते हुए पीएम मोदी (PM Modi) से रिक्वेस्ट कर यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की बात कह डाली. इसपर उर्फी ने कहा था यूनिफॉर्म उनके लिए अच्छा आडिया नहीं है क्योंकि वे तो खुद अपने कपड़ों को लेकर पॉपुलर हैं.

 

 

अब इस तमाम बहसबाजी के बाद कंगना रनौत ने उर्फी जावेद की तारीफ की है. जी हां, कपड़ों को लेकर कही गई उर्फी जावेद की बात का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने ऐसा कुछ लिख डाला जिसे पढ़ने के बाद उर्फी जावेद भी हैरान रह गईं. 

यह भी पढ़ें: Urfi Javed: 'बोल्ड कपड़ों' और 'धर्म' की वजह से नहीं मिल रहा उर्फी को घर, धक्के खाने को मजबूर एक्ट्रेस का छलका दर्द

कंगना रनौत ने टीवी एक्ट्रेस को महादेवी अक्का की कहानी सुनाते हुए लिखा, 'भारत में एक एक महादेवी अक्का नाम की रानी थीं जो भगवान शिव को अपने पति से ज्यादा प्यार करती थीं. उनके इस प्यार को देखने के बाद कहा गया कि अगर ऐसा है तो उन्हें अपने पति से कुछ नहीं लेना चाहिए. इसके बाद रानी ने उनके दिए हुए सारे कपड़े भी महल में उतार दिए और फिर कभी अपने शरीर को नहीं ढका. '

 

 

कंगना रनौत आगे लिखती हैं, 'कपड़े और उनकी कमी दोनों ही व्यक्ति की पर्सनल चॉइस है. महादेवी अक्का कन्नड़ साहित्स की दुनिया में सबसे महान महिला हैं, वे जंगलों में रहती थीं और कभी कपड़े नहीं पहनती थीं. इसलिए तुम भी किसी को भी अपने शरीर के बारे में शर्मिंदगी महसूस मत कराने दो. तुम सच्ची और खूबसूरत हो. मेरा ढेर सारा प्यार.'

 

 

कंगना रनौत के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद उर्फी जावेद भी दंग रह गईं. उन्होंने इस ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा, 'हमारे पॉलिटिकल व्यूज नहीं मिलते लेकिन उनकी इस बात ने मेरे मन में उनके लिए सम्मान जगा दिया है.'

 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement