Advertisement

Jhalak Dikhhla Jaa 11 winner: मनीषा रानी के सिर सजा विनर का ताज, ट्रॉफी के साथ जीती 25 लाख प्राइज मनी

Jhalak Dikhhla Jaa 11 winner: Manisha Rani झलक दिखला जा सीजन 11 की विनर बन गई हैं. उन्होंने टॉप 2 फाइनलिस्ट ​​शोएब इब्राहिम और अद्रिजा सिन्हा को पीछे छोड़ दिया है.

Latest News
Jhalak Dikhhla Jaa 11 winner: मनीषा रानी के सिर सजा विनर का ताज, ट्रॉफी के साथ जीती 25 लाख प्राइज मनी

Jhalak Dikhhla Jaa 11 winner Manisha Rani

Add DNA as a Preferred Source

टीवी का फेमस सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 11 (Jhalak Dikhhla Jaa 11) को अपना विनर मिल गया है. शनिवार को हुए ग्रैंड फिनाले में मनीषा रानी को विनर (Jhalak Dikhhla Jaa 11 winner Manisha Rani) घोषित कर दिया गया है. उन्होंने चमचमाती ट्रॉफी तो अपने नाम की ही, साथ ही 25 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती है. मनीषा इस सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो जीतने वाली दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन गई हैं.

मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर खुशी जाहिर की है. इन फोटोज में जज फराह खान, अरशद वारसी और मलायका अरोड़ा नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा 'सपने सच होते हैं. आज शब्द काम हैं आपकी तारीफ में..बिहार के छोटे गांव से आई एक छोटी सी लड़की ने बड़े सपने देखे और हमारे सपने को पूरा करने के लिए पूरा हिंदुस्तान साथ आ गया. शुक्रिया उन सबको जिन्होंने मुझे झलक की यात्रा में इतना प्यार दिया और ट्रॉफी भी मेरे हाथ में दिलवाई. मैं खुश हूं. बहुत खुश हूं. दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद आज मैं एक बच्चे की तरह सोने जा रही हूं और यह सब मेरे फैंस = परिवार के कारण है.'

मनीषा रानी को इससे पहले बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में देखा गया था. वो विनर भले नहीं बन पाईं पर उन्होंने शो के अंदर रहकर और बाहर आकर भी लोगों का दिल जीत लिया. वो अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. मनीषा रानी सोशल मीडिया पर भी हमेशा छाई रहती हैं. वो अपने दिलदार और मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं.


ये भी पढ़ें: Manisha Rani नए घर में हुईं शिफ्ट, Youtube पर ब्लॉग शेयर कर दिखाई आलीशान अपार्टमेंट की पहली झलक


सोशल मीडिया से बनाई पहचान

मनीषा रानी एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं. वो इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वीडियो बनाती रहती हैं. एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कुछ वक्त काम किया है. वो बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद और भी पॉपुलर हो गईं. बाहर आते ही वो टोनी कक्कड़ के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं. बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा तीसरा स्थान पर आई थीं. उनकी सादगी और मजाकिया अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

    Advertisement
    Advertisement

    Advertisement