Advertisement

Taarak Mehta के सेट पर हुई भयंकर लड़ाई, Jethalal के साथ मेकर्स ने की बदसलूकी, सामने आया पूरा किस्सा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में Jethalal के साथ ऐसा घटना हुई है, जिसके बारे में जानकर दर्शक हैरान रह जाएंगे. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पास सबूत हैं.

Latest News
Taarak Mehta के सेट पर हुई भयंकर लड़ाई, Jethalal के साथ मेकर्स ने की बदसलूकी, सामने आया पूरा किस्सा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Jethalal: तारक मेहता का उल्टा चश्मा, जेठालाल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. बीते काफी दिनों से एक के बाद कई एक्टर्स शो के मेकर्स की पोल खोलते दिख रहे हैं. हाल ही में शो के नैरेटर शैलेश लोढ़ा ने प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ केस जीतकर 1 करोड़ रुपए हासिल किए हैं. वहीं, अब इस शो से जुड़ा एक और शॉकिंग किस्सा सामने आया है. बताया जा रहा है कि शो एक भयंकर लड़ाई हुई थी और इस दौरान 'जेठालाल' (Jethalal) यानी एक्टर दिलिप जोशी (Dilip Joshi) के साथ बदसलूकी हुई थी.

'बावरी' ने सुनाया शॉकिंग किस्सा

TMKOC में 'बावरी' का रोल निभा चुकीं एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया पहले भी शो के मेकर्स पर एक्टर्स के साथ बदसलूकी का आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में एक और चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि शो के लीड एक्टर दिलीप जोशी के साथ बदसलूकी की गई थी और उन पर कुर्सी फेंकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें- असित मोदी के खिलाफ शैलेश लोढ़ा ने जीता केस, मिलेंगे 1 करोड़ रुपये, जानें पूरा मामला

Jethalal पर फेंक कर मारी कुर्सी

मोनिका ने बताया कि एक दिन शो पर बहुत भयंकर लड़ाई हुई थी लेकिन उस दिन वो सेट पर मौजूद नहीं थीं लेकिन एक दिन बाद जब वो शूट के लिए पहुंची तब उन्हें पता चला कि शो के ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी ने एक सीनियर एक्टर के साथ बदतमीजी की हद पार कर दी. ये सीनियर एक्टर और कोई नहीं बल्कि दिलीप जोशी थे. मोनिका ने कहा कि कुर्सी फेंक कर दिलीप को गंभीर नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले सोहेल को शो से निकालने के बजाए सिर्फ दो साल के लिए बैन कर दिया.

ये भी पढ़ें- Video: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हो रही है.दया बेन की वापसी ?

सेट पर होती है गुंडागर्दी

मोनिका के मुताबिक दिलीप जोशी ने सोहेल से बात करनी बंद कर दी है. मोनिका ने कहा कि 'जेठालाल के नाम पर शो चलता है लेकिन मेकर्स को हमेशा एक्टर्स के साथ बदसलूकी करना आसान लगता है. उनकी गुंडागर्दी इतनी बढ़ी है कि काम करना मुश्किल होता है'. मोनिका ने दावा किया है कि उनके पास शो के मेकर्स की बदसलूकी को साबित करती रिकॉर्डिंग्स भी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement