Advertisement

Jennifer Winget Birthday: 2 साल में करण से टूटी शादी, सिंगल लाइफ कर रही एंजॉय, आज हैं TV की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस

Jennifer Winget टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस अब OTT की कई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं.

Jennifer Winget Birthday: 2 साल में करण से टूटी शादी, सिंगल लाइफ कर रही एंजॉय, आज हैं TV की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस

Jennifer Winget

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं जो काफी तेजी से वायरल हो जाती हैं. जेनिफर टीवी के अलावा अब कई वेब सीरीज (Web Series) में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि उनकी प्रोफेशनल लाइफ भले ही अच्छी रही हो पर एक समय था जब उनकी पर्सनल लाइफ विवादों से भरी रही थी. उन्होंने शादी के 2 साल बाद ही करन सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) से तलाक ले लिया था और आज सिंगर लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. 

जेनिफर विंगेट की गिनती टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है. वो अपनी अदाओं से से लाखों दिलों पर राज करती हैं. एक्ट्रेस आज अपना 38वां बर्थडे मना रही हैं. इस खास मौके उनके करियर और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में आपको कुछ अनसुनी बातें बताते हैं.

इस टीवी शो से की थी शुरुआत

जेनिफर ने 12 साल की उम्र में ही टीवी इंडस्ट्री में कदम रख दिया था. साल 2000 में 'शाका लाका बूम बूम' से एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू किया था. इस शो में जेनिफर ने पिया का किरदार निभाया था. इसके अलावा वो कुसुम, कोई दिल में है, कसौटी जिंदगी की, बेहद जैसे हिट टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें: Jennifer Winget इस हैंडसम हंक को कर रही हैं डेट? बर्थडे फोटोज के बाद उड़ी अफवाहें

उलझनों से भरी रही पर्सनल लाइफ

जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में करन ग्रोवर से शादी की थी. दोनों टीवी शो दिल मिल गए के सेट पर मिले और दोनों को प्यार हो गया था. बाद में कपल ने शादी कर ली पर 2014 में तलाक भी ले लिया था. जेनिफर ने करन सिंह ग्रोवर से अपनी शादी को एक मिस्टेक बताया था. करन अब बिपाशा बसु से शादी करके आगे बढ़ चुके हैं पर जेनिफर की जिंदगी में फिलहाल कोई नहीं है.

ये भी पढ़ें: Jennifer Winget: करन से अपनी शादी को बताया था 'गलती', सिंगल लाइफ कर रही एंजॉय

डेटंग की उड़ी थी खबरें

जेनिफर विंगेट की वेब सीरीज 'कोड एम' सीजन 2 में तनुज विरवानी नजर आए थे. दोनों साथ में शूटिंग कर रहे थे तभी सुनने में आया था कि ये वो रिलेशनशिप में हैं. हालांकि तनुज ने इस बात को केवल अफवाह बताया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement