Advertisement

Mahhi Vij और Jay Bhanushali को मिली थी जान से मारने की धमकी, पुलिस के हत्थे चढ़ा पुराना स्टाफ

Mahhi Vij और Jay Bhanushali टीवी की चर्चित हस्तियों में से एक हैं. उन्हें हाल ही में उनके पुराने कुक की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Mahhi Vij और Jay Bhanushali को मिली थी जान से मारने की धमकी, पुलिस के हत्थे चढ़ा पुराना स्टाफ

Mahi Vijj and Jai Bhanushali : माही विज और जय भानुशाली

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर टीवी कपल माही विज (Mahhi Vij) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और उनकी बेटी तारा को जान से मारने की धमकी देने वाले कुक (रसोइए) को हाल ही में हिरासत में लिया गया. हिंदुस्तान टाइम्स की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 40 साल का कुक संतोष यादव पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के कई प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था. माही विज ने कुछ दिनों पहले डिलीट किए गए ट्वीट की सीरीज में पोस्ट किया कि कैसे उनके कुक ने उन्हें धमकी दी थी?

माही ने ट्विटर पर लिखा, "मैं ओशिवारा पुलिस स्टेशन में डरकर बैठी हूं. मुझे और मेरी बेटी की जान को खतरा है. मेरे कुक ने खुले तौर पर मुझसे कहा कि वह मुझे खंजर से मार देगा और वह जमानत पर बाहर हो जाएगा." 

ये भी पढ़ें - Bigg Boss OTT: Karan Johar का पत्ता कटा, ये मशहूर हसीना संभालेंगी होस्ट की कुर्सी?

टीवी एक्ट्रेस ने यह भी कहा, "वीडियो मेरे पास है कि वह मुझे परेशान कर रहा है" अपने एक अन्य ट्वीट में माही विज ने लिखा था, "मुझे और मेरी बेटी की जान को खतरा है." 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "अभिनेत्री ने ट्विटर के माध्यम से पुलिस से संपर्क किया था और बाद में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की थी. आरोपी पर धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने उसे उसी दिन गिरफ्तार कर लिया और 30 जून को उसे अदालत के समक्ष अंधेरी मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश किया गया." 

ये भी पढ़ें - Kapil Sharma कानूनी पचड़े में फंसे, 7 साल पहले हुए इस वाकये की वजह से दर्ज हुआ केस

रिपोर्ट के मुताबिक, कुक की गिरफ्तारी की पुष्टि मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी संजय लातकर ने की.

कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद साल 2011 में माही और जय की शादी हुई थी. इसके बाद कपल ने अपनी बेटी तारा का वेलकम साल 2019 में किया था. यह जोड़ी दस साल से अधिक समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement