Advertisement

Bigg Boss 17: अंधेरे में किसिंग देखकर हैरान हैं ईशा मालवीय के पैरेंट्स, शो के बीच से घर बुलाने की तैयारी!

बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) के घर में ईशा मालवीय(Isha Malviya) और समर्थ जुरेल(Samarth Jurel) की नजदीकियों से एक्ट्रेस के माता पिता परेशान हैं. जिसके कारण वो एक्ट्रेस को शो से बाहर लाना चाहते हैं.

Latest News
Bigg Boss 17: अंधेरे में किसिंग देखकर हैरान हैं ईशा मालवीय के पैरेंट्स, शो के बीच से घर बुलाने की तैयारी!

Isha Malviya Lokesh Batta Samarth Jurel

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) के घर में ईशा मालवीय(Isha Malviya) और समर्थ जुरेल(Samarth Jurel) के बीच काफी नजदीकियां देखी गई हैं. वहीं, समर्थ और ईशा का किसिंग वीडियो भी हाल ही में वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों ने मेकर्स पर सवाल खड़े किए थे कि ये फैमिली शो है. वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद ईशा मालवीय के को-स्टार लोकेश बत्ता(Lokesh Batta) ने एक्ट्रेस के पेरेंट्स के रिएक्शन को लेकर खुलासा किया है. लोकेश का कहना है कि एक्ट्रेस के पेरेंट्स उसे शो से बाहर निकालना चाहते हैं और समर्थ के रिश्ते से वो अनजान थे. 

दरअसल, पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ईशा मालवीय और लोकेश बत्ता के बीच गहरा संबंध था, जिस पर लोकेश ने स्वीकार किया कि वे बहुत करीब थे, लेकिन कभी डेट नहीं किया. उन्होंने इंटरव्यू में कहा उड़ारियां एक्टर्स पिछले सीजन का हिस्सा बनने के बाद ईशा को मेकर्स के कॉल का बेसब्री से इंतजार था. तभी मैंने उसकी मां से कहा था कि उसे रियलिटी शो न करने दे क्योंकि इससे उसकी इमेज पर असर पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें-ईशा मालवीय और समर्थ जुरे ने पार की हदें, किस करते कैमरे में हुए कैद  

सरकार कंपनी में ईशा के पिता करते हैं काम

लोकेश ने आगे कहा कि उन्होंने हाल ही में मुझे फोन किया क्योंकि उसे मेरी बातें याद थीं. ईशा की मां शो में उनके काम से काफी नाराज है. उनके पिता एक सरकारी कंपनी में काम करते हैं और वह भी शो को लेकर उनसे काफी नाराज हैं. उन्होंने आगे कहा कि ईशा की मां भी खुश नहीं है, क्योंकि अभिषेक को सारी सहानुभूति मिल रही है, जबकि उनकी बेटी निगेटिव दिख रही है. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 में Mannara Chopra ने आते ही लगाया रोमांस का तड़का, इस शख्स के साथ वायरल हुआ वीडियो

फिजिकल नजदीकियों से परेशान हैं ईशा के माता-पिता

इस दौरान लोकेश बत्ता ने यह भी दावा किया कि समर्थ ने ईशा को उसकी मां के संपर्क में रहने के बारे में जो बताया था, वो सही नहीं है. ईशा की मां को लेकर लोकेश ने दावा किया कि उनकी मां को ईशा और समर्थ की फिजिकल नजदीकियां ठीक नहीं लग रही हैं और उन्होंने कहा कि ईशा की मां और पिता इतने परेशान हैं कि वे उसे शो से बाहर करना चाहते हैं. हालांकि वो कॉन्ट्रैक्ट से बंधे हुए हैं. उसकी मां ने यह भी खुलासा किया कि ईशा की समर्थ के साथ उनकी फिजिकल नजदीकियों से काफी आपत्ति है. समर्थ की एंट्री के बाद वे पहले की तरह शो नहीं देख सकते हैं. 

समर्थ जुरेल संग अपने रिश्ते पर ईशा ने लगा दी थी मुहर

समर्थ जुरेल ने हाल ही में बिग बॉस शो में वाइल्डकार्ड के तौर पर एंट्री ली है और खुद को ईशा का बॉयफ्रेंड बताया था. हालांकि ईशा ने शुरुआत में इससे इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में घर वालों के सामने उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया था. उनकी नजदीकियों के कारण हाल ही में उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया गया था और ईशा को हाल ही में समर्थ और अभिषेक के साथ अपने रिश्ते को लेकर कंफ्यूज होने के लिए सलमान खान ने फटकार भी लगाई थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement