Advertisement

Hetal Yadav: भयानक सड़क हादसे का शिकार हुईं 'इमली' के ये एक्ट्रेस, गाड़ी को दूर तक घसीटते हुए ले गया ट्रक

TV Serial इमली में शिवानी राणा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस Hetal Yadav सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं.

Hetal Yadav: भयानक सड़क हादसे का शिकार हुईं 'इमली' के ये एक्ट्रेस, गाड़ी को दूर तक घसीटते हुए ले गया ट्रक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी की दुनिया से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है. छोटे पर्दे के मोस्ट पॉपुलर शो 'इमली' की एक्ट्रेस हेतल यादव (Hetal Yadav) भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं. बीते रविवार की रात एक्ट्रेस शूटिंग खत्म कर घर वापस लौट रही थीं, तभी एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. गनीमत रही कि एक्ट्रेस को चोटें नहीं आईं लेकिन इस घटना के बाद  हेतल गहरे सदमे में हैं. 

मामले की जानकारी देते हुए टीवी एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने रात में करीब 8 बजकर 45 मिनट पर पैकअप किया और फिल्म सिटी से घर के लिए निकल गई. थोड़ी देर बाद जैसे ही मैं JVLR हाईवे पर पहुंची, एक ट्रक ने अचानक मेरी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. वो ट्रक मेरी कार को घसीटते हुए दूर तक ले गया. मेरी कार गिरने ही वाली थी कि मैंने किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने बेटे को कॉल किया और किसी तरह गाड़ी को भी रोका.'

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 में होगी Akshay Kumar की वापसी, फैंस की डिमांड के आगे झुके मेकर्स!

हेतल बताती हैं कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त उनके साथ कोई और मौजूद नहीं था. 'मैं डर गई थी, किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने बेटे को कॉल पर इस हादसे के बारे में बताया और उसी से पुलिस को सूचना देने को कहा. शुक्र है कि मुझे चोट नहीं आई लेकिन मैं अभी भी सदमे में हूं.'

बता दें कि हेतल पिछले 25 सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'ज्वाला' के किरदार से मिली थी. वहीं, बात अगर आज की करें तो इस समय वे फेमस शो 'इमली' में शिवानी राणा का किरदार निभा रही हैं.  

यह भी पढ़ें- Swara Bhaskar: 6-7 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद भी नहीं मिल रहा काम, एक्ट्रेस बोलीं- मैंने खुद अपना करियर.... 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement