Advertisement

खुद भी कैंसर से जूझ चुकीं इस एक्ट्रेस ने Hina Khan पर लगाए आरोप, बोलीं 'वो पब्लिसिटी स्टंट...'

Hina Khan बीते कुछ समय से अपने ब्रेस्ट कैंसर के इलाज को लेकर खबरों में हैं. वो लगातार अपनी कीमोथेरेपी करवा रही हैं और अपनी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं. इसी बीच एक्ट्रेस Rozlyn Khan ने उनपर निशाना साधा है.

Latest News
खुद भी कैंसर से जूझ चुकीं इस एक्ट्रेस ने Hina Khan पर लगाए आरोप, बोलीं 'वो पब्लिसिटी स्टंट...'

Hina Khan Rozlyn Khan

Add DNA as a Preferred Source

हिना खान ( Hina Khan) टीवी के बाद अब ओटीटी और फिल्मों में भी पॉपुलर हैं. बीते कुछ महीनों से वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. उन्हें तीसरी स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है और वो लगातार इसका इलाज करवा रही हैं और कीमोथेरेपी भी करवा रही हैं. वहीं उनके फैंस भी हिना के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं. इन सभी के बीच हिना काम भी कर रही हैं और अपने आप को खुश रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं. 

एक्ट्रेस और मॉडल रोजलिन खान ने हिना खान पर गलत सूचना फैलाने और अपने कैंसर के इलाज को पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. रोजलिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि हिना की रिलीज के लिए यह सब अच्छी तरह से प्लान किया गया था. रोज़लिन ने कहा 'मैंने सुना है कि लाइमलाइट की भूख आपको कहीं भी ले जा सकती है और यह कुछ तथाकथित सेलेब्स ने साबित किया है..! आपकी नई रिलीज के लिए चीजें काफी अच्छी तरह से प्लान की गई थीं..! बधाई हो हिना खान.'

वो यहीं नहीं रुकीं, रोजलिन ने आगे कहा 'कृपया अपने कैंसर के इलाज के बारे में जानकारी शेयर करें, ताकि भविष्य में साथी कैंसर मरीज/सर्वाइवर और ऑन्कोलॉजिस्ट इस पर चर्चा कर सकें. मुझे खेद है कि आपकी पीआर गतिविधियों से आपको कोई सहानुभूति नहीं मिल रही है, क्योंकि आप अपने इलाज के दौरान बहुत ज्यादा दिखावा कर रही थीं.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rozlyn Khan (@rozlynkhan)

ये भी पढ़ें: पहली बार कैंसर का पता चलने पर Hina Khan के घर पर सबने खाया था मीठा, खुद एक्ट्रेस ने बताई वजह

बता दें कि मॉडल और एक्ट्रेस रोजलिन खान को इंडियन एडल्ट वेब सीरीज सविता भाभी से ज्यादा लाइमलाइट मिली थी. साल 2022 में उन्होंने बताया था कि उनकी हालत काफी गंभीर है और वो कैंसर से जूझ रही हैं. हालांकि वो अब कैंसर 4 स्टेज से निकलकर आई हैं और अब ठीक हैं. रोजलिन को वायरल PETA फोटोशूट के लिए भी जाना जाता है. 

ये भी पढ़ें: कैंसर ट्रीटमेंट के बीच Hina Khan बनीं Griha Laxmi, वीडियो शेयर कर दिया नई सीरीज का अपडेट

वहीं साल 2024 में हिना खान ने खुलासा किया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और वे स्टेज थ्री पर हैं. इस खबर ने उनके फैंस और सेलेब्स को परेशान कर दिया था और सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. तबसे एक्ट्रेस लगातार अपने इलाज को लेकर अपडेट शेयर करती रहती हैं. वहीं हिना का थ्रिलर शो गृह लक्ष्मी हाल ही में रिलीज हुआ. 16 जनवरी से ये EPIC ON पर स्ट्रीम हो रहा है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement