Advertisement

Hina Khan से फिर भिड़ेंगी 'अंगूरी भाभी', Jhalak Dikhhla Jaa 10 से जुड़ी इस डिटेल ने चौंकाया

हिना खान (Hina Khan) और अंगूरी भाभी फेम शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) बिग बॉस के घर में आए जिन भिड़ती नजर आई थीं. वहीं, अब दोनों का जबरदस्त लड़ाई डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में भी देखने को मिलने वाली है.

Latest News
Hina Khan से फिर भिड़ेंगी 'अंगूरी भाभी', Jhalak Dikhhla Jaa 10 से जुड़ी इस डिटेल ने चौंकाया

Hina Khan, Shilpa Shinde In Jhalak Dikhhla Jaa 10: हिना खान, शिल्पा शिंदे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों छोटे पर्दे पर रिएलिटी शोज का दौर चल रहा है. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में सेलेब्रिटीज का डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' (Jhalak Dikhhla Jaa 10) जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है. इस शो को लेकर आए दिन नई डिटेल्स सामने आ रही हैं. इस बार शो पर कौन-कौन से सितारे डांस की लड़ाई लड़ने वाले हैं इस बारे में भी कई रिपोर्ट्स आ रही हैं. वहीं, अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस शो पर दो ऐसी हसीनाएं भिड़ती दिखाई देंगी जो बिग बॉस में भी झगड़ती नजर आई थीं. ये हसीनाएं शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) और हिना खान (Hina Khan) हैं.

हिना खान और शिल्पा के  झगड़ों ने बिग बॉस सीजन 11 को सुर्खियों में ला दिया था. वहीं, उस सीजन की विनर शिल्पा शिंदे रही थीं. वहीं, अब जब दोनों एक बार फिर से आमने-सामने आने वाली हैं तब शिल्पा ने इस पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा हिना खान उनकी दुश्मन नहीं हैं बल्कि खास दोस्त हैं और वो हिना को काफी पसंद करती हैं. शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान शो जीतने को लेकर अपना कॉन्फिडेंस जाहिर करते हुए कहा कि 'जीतूंगी तो मैं ही'.

ये भी पढ़ें- Hina Khan से Rubina Dilaik तक, टीवी की इन 'संस्कारी बहूओं' के बिकिनी अवतार ने उड़ाए फैंस के होश | PICS

इंटरव्यू के दौरान जब शिल्पा से पूछा गया क्या वो हिना के साथ कभी दोस्ती कर पाएंगी? तो इस पर शिल्पा ने कहा-वो झगडे सिर्फ बिग बॉस के घर के अंदर थे और वहीं खत्म हो चुके हैं. वहीं, शिल्पा और हिना के आमने-सामने आने की रिपोर्ट्स के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों का मुकाबला कैसा रहेगा.

ये भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 10 के कंटेस्टेंट की लिस्ट हुई लीक? Hina Khan से Nia Sharma तक के नाम शामिल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement