टीवी
हिना खान (Hina Khan) हाल ही में एक इवेंट में बिना विग पहने पहुंची थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं.
हिना खान (Hina Khan) टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. इन दिनों वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं. एक्ट्रेस कैंसर के लिए लगातार ट्रीटमेंट करवा रही हैं और वह कीमोथेरेपी भी ले रही हैं. अपनी हेल्थ को लेकर हिना खान लगातार फैंस के साथ अपडेट शेयर करती रहती हैं. वहीं, कैंसर के कारण उनके सिर के बाल काफी झड़ रहे थे, जिसके कारण उन्होंने अपना सिर मुंडवा दिया था. जिससे उनके सिर पर अब हल्के बाल आ गए हैं.
दरअसल, बीती रात एक्ट्रेस एक इवेंट में पहुंची थी. इस दौरान वह बिना विग लगाए हुए इवेंट में पहुंची थी. हिना खान छोटे छोटे बालों में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. एक्ट्रेस ने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनी था और उसके साथ उन्होंने ब्लैक बूट्स कैरी किए थे. इन सभी के अलावा एक्ट्रेस ने बोल्ड मेकअप किया हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. हिना खान का यह लुक अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- कैंसर से जूझ रही Hina Khan को बॉयफ्रेंड से मिला Valentine पर खास तोहफा, देखें फोटो
हिना खान ने मुंबई में एक इवेंट के दौरान पपराजी से भी बात की और उन्होंने कहा, '' ये मेरे रियल बाल हैं, अभी इतने ही आए हैं, मैं कैसी लग रही हूं. इसपर हिना खान का हौसला बढ़ाते हुए पपराजी ने कहा कि आप गोल्डन गर्ल हो.
यह भी पढ़ें- खुद भी कैंसर से जूझ चुकीं इस एक्ट्रेस ने Hina Khan पर लगाए आरोप, बोलीं 'वो पब्लिसिटी स्टंट...'
हिना खान के इवेंट का जब वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने उनकी खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, '' वह बहुत सुंदर लग रही है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, '' वह वाकई में बहुत बहादुर है. काम को लेकर बात करें तो हिना खान आखिरी बार वेब सीरीज गृह लक्ष्मी में नजर आईं थी. इस सीरीज की शूटिंग उन्होंने कैंसर होने से पहले की थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.