टीवी
Hina Khan ने पहले अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया और अब एक्ट्रेस ने शादी का वीडियो भी पोस्ट किया है. इसमें वो पति रॉकी जायसवाल पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं.
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज शेयर कर तहलका मचा दिया था. उन्होंने 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली. इसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया. सेलेब्स से लेकर फैंस सभी उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे थे. इसके बाद हिना अगले ही दिन काम पर वापस लौट गईं और एक इवेंट में नजर आई. अब, हिना ने अपनी शादी की एक और झलक साझा की है. इसमें हिना ने अपने पति को उनके बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही वो इमोशनल भी हो गईं.
हिना खान ने अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो भावुक हो गईं. उन्होंने रॉकी पर प्यार लुटाया और उनका धन्यवाद भी दिया. इस वीडियो में हिना ने कहा 'मैं बस कुछ शब्द कहना चाहती हूं. ये एक शपथ नहीं है, यह एक एहसास है, और यह एक भावना है. प्यार पाना खूबसूरत है, लेकिन जीवन में सभी अनिश्चितताओं के साथ एक महिला को गले लगाना. मुझे नहीं पता कि कल क्या होने वाला है. मेरी सभी खामियों के साथ, एक महिला को आपनाना यह इस दुनिया का सबसे बड़ा आशीर्वाद है. धन्यवाद.'
इसके बाद रॉकी ने कहा 'वह सिर्फ मेरी दुनिया नहीं है, वह मेरी आत्मा है, वह मेरा दिल है और वो मेरी सबकुछ है. सब कुछ समझ में आता है, जब वह सिर्फ मुस्कुराती है.'
ये भी पढ़ें: Hina Khan ने बॉयफ्रेंड Rocky Jaiswal संग रचाई शादी, वेडिंग फोटोज पर आप भी हार बैठेंगे दिल
4 जून यानी बुधवार की शाम करीब 6 बजे हिना खान ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने अपनी शादी की फोटोज पोस्ट की थीं. हिना और रॉकी की शादी काफी सिंपल थी. इसमें करीबी घरवाले और दोस्त ही शामिल हुए थे. हिना ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी. दुल्हन के लिबास में हिना काफी खूबसूरत लग रही थीं.
ये भी पढ़ें: 'शॉक लगा ना', शादी के बाद कैजुअल लुक में नजर आईं Hina Khan, चेहरे पर दिखा नई दुल्हन वाला ग्लो
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.