Advertisement

Hina Khan की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, 4 दिन से है ऐसा हाल

Hina Khan की अस्पताल से एक तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं. उन्होंने इस फोटो में बताया है कि उनकी हालत कैसे बिगड़ गई.

Latest News
Hina Khan की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, 4 दिन से है ऐसा हाल

Hina Khan Hospitalized

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से छाई कहती हैं. हालांकि, हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर जो खबर आ रही है, उसे सुनकर फैंस परेशान हो गए हैं. एक्ट्रेस की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती (Hina Khan Hospitalised) कराया गया है. इसके बाद अस्पताल से हिना खान की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनका हेल्थ का अपडेट मिल गया है. हिना ने अपनी सेहत का हाल खुद ही सोशल मीडिया अकाउंट पर दिया है.

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी तबीयत अचानक कैसे बिगड़ गई. एक्ट्रेस ने पहले पोस्ट में थर्मामीटर की तस्वीर शेयर करते हुए दिखाया कि उन्हें 102 फीवर आ गया था. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- 'मुझे 4 रातों तक लगातार बुरी तरह बुखार चढ़ रहा था. फीवर 102-103 से कम ही नहीं हो रहा था. मुझमें अब जरा सी भी एनर्जी नहीं बची है. मैं बीमार हो गई हूं. #LifeUpdates. जो भी मेरे लिए चिंता कर रहे हैं, उन्हें मैं बता देना चाहती हूं कि मैं बाउंस बैक करूंगी इंशाअल्लाह. अपना प्यार भेजते रहें'. ये भी पढ़ें- Hina Khan को बारिश में याद आए बॉयफ्रेंड रॉकी? बनाया ऐसा रोमांटिक वीडियो

Hina Khan

इसके बाद एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की है. जिसमें वो बीमार हालत में अस्पताल के बिस्तर पर बैठे हुए खिड़के बाहर देख रही हैं. उनके हाथ में कैनुला लगा दिखाई दे रहा है. हिना खान ने इस तस्वीर पर लिखा- '#LifeUpdates एक- एक दिन करके चौथा दिन'. इन तस्वीरों को देखकर फैंस परेशान हो गए हैं और एक्ट्रेस के हेल्थ जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करते दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि बीते दिनों हिना खान अपनी फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' को लेकर सुर्खियों में रही थीं. इस फिल्म को ऑस्कर 2024 नॉमिनेशन में जगह मिली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement