Advertisement

Breast Cancer के इलाज के बीच नई बीमारी का शिकार हुईं Hina Khan, खाना पीना हुआ बंद

हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपने ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रही हैं, जिसके लिए उनकी कीमोथेरेपी चल रही है. वहीं, एक्ट्रेस इस कीमोथेरेपी के कारण एक नई बीमारी का शिकार हो गई हैं, जिसके बारे में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को जानकारी दी है.

Latest News
Breast Cancer के इलाज के बीच नई बीमारी का शिकार हुईं Hina Khan, खाना पीना हुआ बंद

Hina Khan

Add DNA as a Preferred Source

हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपने ब्रेस्ट कैंसर के कारणों खबरों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद उनके फैंस काफी हैरान रह गए थे. फिलहाल उनके ब्रेस्ट कैंसर का इलाज जारी है और वह अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को हेल्थ अपडेट देती रहती हैं. वहीं, अब उन्होंने एक और खुलासा किया है. एक्ट्रेस के बताया है कि कीमोथेरेपी के दौरान उन्हें म्यूकोसाइटिस का पता चला है. 

दरअसल, हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- कीमोथेरेपी का एक और साइड इफेक्ट म्यूकोसाइटिस है. हालांकि मैं इसका इलाज करने के लिए डॉक्टर की सलाह का पालन कर रही हूं. अगर आप में से कोई भी इससे गुजर चुका है या कोई ईलाज जानता हैं, तो प्लीज सजेस्ट करें (हाथ जोड़ते हुए इमोजी). यह वाकई में मुश्किल है, जब आप खा नहीं सकते,इससे मुझे बहुत मदद मिलेगी. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- प्लीज सजेस्ट करें, दुआ.

यह भी पढ़ें- कैंसर ट्रीटमेंट से झड़ रहे बाल तो Hina Khan ने मुंडवाया सिर, वीडियो देख फैंस ने किया एक्ट्रेस के जज्बे को सलाम

इस कारण होता है म्यूकोसाइटिस

आपको बता दें कि म्यूकोसाइटिस एक दर्दनाक स्थिति है, जो आपके मुंह और आंत की परत पर असर डालती है, जो अक्सर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी जैसे कैंसर इलाजों के कारण होती है.

यह भी पढ़ें- Chemotherapy के बाद काम पर लौटीं Hina Khan ने छुपाए दाग, विग पहनकर एक्ट्रेस ने शेयर किया नया लुक

फैंस ने की ठीक होने की दुआ

वहीं, इस पोस्ट के बाद उनके फैंस कई सुझाव देते हुए और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए नजर आए हैं. एक यूजर ने लिखा- जल्द ठीक हो जाओ. आपके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. वहीं, दूसरे ने लिखा- जल्द ठीक हो जाओ. इसी तरह से ज्यादातर यूजर्स उनके ठीक होने को लेकर दुआ करते हुए नजर आए हैं. 

हिना ने शेयर किया था पोस्ट

बीते दिनों एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट किया था. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने रील शेयर कर कैप्शन में लिखा था- अगर मैंने कुछ सीखा है तो वह यह है कि लोग उन लोगों को नहीं छोड़ते जिन्हें वो प्यार करते हैं. लोग उन लोगों को छोड़ते देते हैं जिनका वे इस्तेमाल कर रहे थे. वहीं, दूसरे क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा था- यह सच है, यह इतना सच है कि जब आप उन्हें बहुत ज्यादा प्यार दिखाते हैं तो लोग आपसे ऊब जाते हैं. 

हिना मुंडवा चुकी हैं अपना सिर

आपको बता दें कि जिस दिन एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी. इसके साथ ही जब उन्होंने अपना सिर मुंडवाया था तो उसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. कैंसर के ईलाज के बीच वह लगातार काम कर रही हैं और बाल कटवाने के बाद वह विग का इस्तेमाल कर रही हैं. बता दें कि इंडस्ट्री में उन्हें अपने दोस्तों से समर्थन मिल रहा है और वे जल्द ही हिना के ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement