Advertisement

दर्द में हैं Hina Khan, कीमोथेरेपी से पहले किया ऐसा काम, फैंस कर रहे हिम्मत को सलाम

Hina Khan स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं. उन्होंने जब इसका खुलासा किया तो उनके चाहने वाले हैरान रह गए थे. फिर से एक्ट्रेस ने बताया कि पहली Chemotherapy से पहले उन्होंने क्या किया था.

Latest News
दर्द में हैं Hina Khan, कीमोथेरेपी से पहले किया ऐसा काम, फैंस कर रहे हिम्मत को सलाम

Hina Khan hospital

Add DNA as a Preferred Source

अपनी एक्टिंग से लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) को लेकर बीते दिनों बड़ी खबर आई थी. एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर (Hina Khan breast cancer) है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक काफी परेशान हो गए और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस ने एक वीडियो (Hina Khan latest video) शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. साथ ही उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं. 

हिना खान इन दिनों मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती हैं और अपना इलाज करा रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पहली कीमोथेरेपी कराई है. साथ ही वीडियो में दिखा कि एक्ट्रेस बीमारी के बावजूद एक अवॉर्ड शो में पहुंची हैं और  फिर वहां से कीमोथेरेपी कराने गई थीं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लंबा पोस्ट भी लिखा और लोगों को इंस्पायर किया.

इस वीडियो में हिना ने खुलासा किया कि वो एक अवॉर्ड शो में भाग लेने के बाद सीधे अपने पहले कीमोथेरेपी सेशन के लिए अस्पताल गई थीं. उन्होंने बताया कि उनका काम काफी मायने रखता है और वो इस चुनौतियों से भी लड़ जाएंगी.

उन्होंने कैप्शन में लिखा 'इस अवॉर्ड नाइट पर, मुझे अपने कैंसर के बारे में पता चला, लेकिन मैंने इसे सामान्य बनाने का ऑप्शन चुना - न केवल अपने लिए, बल्कि हम सभी के लिए. यह वह दिन था जिसने सब कुछ बदल दिया, इसने मेरे जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण चरणों में से एक की शुरुआत की है.'


ये भी पढ़ें: 'तीसरे स्टेज पर हूं...' इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं Hina Khan, शेयर किया भावुक पोस्ट


हिना खान टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्हें टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का रोल निभाकर सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी. हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद बताया कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर. इसके बाद उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए हैं और एक्ट्रेस के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं. 


ये भी पढ़ें: Hina Khan से पहले Breast Cancer से जंग जीतकर मिसाल बन चुकी हैं ये Actresses


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement