Advertisement

Hansi Parmar: शादी के बंधन में बंधी बालिका वधू एक्ट्रेस, खुद सुनाई अनोखी लव स्टोरी

'बालिका वधू', 'गीत हुई सबसे पराई' जैसे कई टीवी शोज में अपनी शानदार एक्टिंग का कमाल दिखाने वाली एक्ट्रेस Hansi Parmar शादी के बंधन में बंध गई हैं.

Latest News
Hansi Parmar: शादी के बंधन में बंधी बालिका वधू एक्ट्रेस, खुद सुनाई अनोखी लव स्टोरी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक पर अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने वालीं एक्ट्रेस हंसी परमार (Hansi Parmar) शादी के बंधन में बंध गई हैं. गुजरात के जूनागढ़ की रहने वाली हंसी ने ग्वालियर के रहने वाले आकाश श्रीवास्तव को अपना जीवन साथी चुना है. कपल ने बीते 27 जनवरी को बड़ी ही धूमधाम के साथ ग्वालियर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की और अब दोनों जल्द ही एक वीडियो सॉन्ग में साथ नजर आने वाले हैं. बता दें कि हंसी ने आकाश के साथ लव मैरिज की है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों की पहली मुलाकत कैसे हुई और कैसे उनका ये रिश्ता इस खूबसूरत मुकाम पर पहुंचा.

अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि आकाश का उनकी लाइफ में आना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था. हंसी परमार ने बताया, 'मैं गुजरात के महाराष्ट्र में थी, उस वक्त मैं फिल्मों में काम करने के लिए लगातार भटक रही थी. इसके अलावा मुझे रहने के लिए एक घर भी चाहिए था. घर मिला और जहां मैंने रहना शुरू किया वहीं, मेरी मुलाकात पहली बार आकाश से हुई. वो मेरे घर के पास ही रहते थे. एक दिन ऐसे ही हमारी मुलाकात हुई और फिर मुलाकातों का ये सिलसिला चलता चला गया.'

यह भी पढ़ें- बालिका वधू फेम Neha Marda की हुई गोदभराई, Photos में नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'अनजान शहर में मिला अजनबी मेरा सबसे अच्छा दोस्त बन चुका था और फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.' एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में हंसी ने आगे बताया कि कोरोना काल के दौरान आकाश और उनका रिश्ता और गहरा हुआ है. इस दौरान आकाश ने उनकी खासी देखभाल की. उन्होंने पहले एक-दूसरे को अच्छे से जाना और तब जाकर हमेशा एक साथ रहने का फैसला किया.'

बता दें कि हंसी 'बालिका वधू', 'गीत हुई सबसे पराई', 'काली', 'एक अग्नि परीक्षा' जैसे कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्हें 'रन बेबी रन', 'खिलाड़ी नंबर 201', 'फोर्टी प्लस', जूनून, 'विशुद्धि', 'काला धनी धमाल' जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाते हुए देखा जा चुका है. वहीं, आकाश ब्रिटेन की एक आइटी सेल कंपनी में काम करते हैं.

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant का दुख बांटने पहुंचीं संभावना सेठ, फोटो शेयर करना पड़ा गया भारी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement