Advertisement

बुरे दौर से गुजर रही हैं Govinda की भांजी, खुद को बताया एकदम अकेला, पोस्ट शेयर कर छलका दर्द

Govinda की भांजी और टीवी एक्ट्रेस Arti Singh ने एक पोस्ट शेयर किया जिसके बाद वो चर्चा में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि वो काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं और एक बीमारी से जूझ रही हैं.

Latest News
बुरे दौर से गुजर रही हैं Govinda की भांजी, खुद को बताया एकदम अकेला, पोस्ट शेयर कर छलका दर्द

Arti Singh 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) की भांजी और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की बहन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जो काफी चर्चा बटोर रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने पैनिक अटैक (Arti Singh Panic attack) के बारे में बताया. साथ ही शेयर कर बताया कि वो दर्द में अकेली थीं पर उन्होंने इन हालात से लड़ाई कर जीत हासिल की. 

2007 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आरती सिंह बिग बॉस सीजन 13 में भी नजर आई थीं. उन्हें कई डेली सोप में देखा गया जिसमें अच्छी बहू से लेकर निगेटिव रोल तक शामिल हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर अपने पैनिक अटैक को लेकर बात की. उन्होंने लिखा कि कभी-कभी एक सार्वजनिक हस्ती होने से कलाकार के मेंटल हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Arti Singh Injured: गोविंदा की भांजी पहुंचीं अस्पताल, एक्ट्रेस आरती सिंह के साथ रेस्तरां में हुआ हादसा

आरती सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक कलाकार के रूप में अपने पैनिक अटैक के साथ अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए एक पोस्ट डाला था. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'ऐसे समय होते हैं जब आप अकेला और सुन्न महसूस करते हैं. मैं अपने पैनिक अटैक के बारे में बहुत खुली हूं और मैं हाल ही में इससे पीड़ित हो रही हूं. जहां मुझे लगता है कि मैं अकेली हूं. और हर दिन मैं उठती हूं और लड़ती हूं. यह इसलिए है क्योंकि मुझे शूटिंग करनी है और प्रदर्शन करना है लेकिन मैं ये भी जानती हूं कि मैं लड़ सकती हूं और कुछ भी एक जैसा नहीं रहता.'

आरती ने आगे कहा 'समय के साथ सब कुछ बदल जाता है और यह ठीक है. मैं हमेशा इसके बारे में मुखर रही हूं क्योंकि मुझे पता है कि बहुत सारे लोग इससे गुजर रहे हैं. बस इतना कहना चाहती हूं कि आप अकेले नहीं हैं. कोई है जो आपको देख रहा है. वो ऊपरवाला है और वही हिम्मत देता है. मुझे परवाह नहीं है कि कौन क्या सोचता है. मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि शायद कोई ऐसा व्यक्ति हो जो इसे पढ़ेगा तो उसे पता चल जाएगा कि आप अकेले नहीं हैं. भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें.'

फिलहाल बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो आरती सिंह इन दिनों 'श्रावणी' सीरियल में नजर आ रही हैं. शो में एक्ट्रेस निगेटिव रोल प्ले करते दिखाई दे रही हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement