Advertisement

Elvish Yadav को फिनाले के आखिरी 15 मिनट में मिले इतने वोट, आंकड़े जानकर हो जाएंगे शॉक्ड

बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg Boss Ott 2) के फिनाले में एल्विश यादव(Elvish Yadav) को आखिरी 15 में 280 मिलियन वोट्स मिले थे. इसको लेकर एल्विश यादव ने दावा किया है.

Latest News
Elvish Yadav को फिनाले के आखिरी 15 मिनट में मिले इतने वोट, आंकड़े जानकर हो जाएंगे शॉक्ड

Elvish Yadav

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg Boss Ott 2) में एल्विश यादव(Elvish Yadav) ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया. एल्विश बिग बॉस की हिस्ट्री में पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री वाले विनर बन गए हैं. वहीं, यूट्यूबर फुकरा इंसान(Fukra Insaan) अभिषेक मल्हान(Abhishek Malhan) दूसरे नंबर पर रहे थे और मनीषा रानी(Manisha Rani) ने शो में तीसरा स्थान हासिल किया था. तीनों कंटेस्टेंट के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिला था. तीनों के सोशल मीडिया पर काफी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं. हालांकि एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान में शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई थी और लोगों को लेकर लगातार वोटिंग आखिरी मिनट तक जारी रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एल्विश को आखिरी वक्त पर उनके फैंस ने कितने वोट्स दिए थे. आइये जानते हैं. 

एल्विश यादव को जनता का जमकर सपोर्ट मिला है. उन्होंने अपने सिंपल और लोयल अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह हासिल की है. वहीं, जैसा कि 14 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी का फिनाले था और इस दौरान सभी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को लगातार वोट्स कर रहे थे और सोशल मीडिया पर भी सपोर्ट कर रहे थे. लेकिन आखिरी के 15 मिनट में जब अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करने की बात थी तो एल्विश यादव ने सबसे ज्यादा वोट हासिल किए थे. एल्विश ने इसके बारे में खुद जानकारी शेयर की है.  

ये भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2 Winner: Elvish Yadav ने रच दिया इतिहास, Abhishek Malhan को हराकर जीती ट्रॉफी

आखिरी मिनट पर एल्विश को मिले इतने वोट्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश आखिरी मिनट की वोटिंग के बारे में बता रहे हैं. एल्विश ने जानकारी दी है कि आखिरी मिनट पर 280 मिलियन वोट्स उन्हें मिले थे. उन्होंने कहा कि जियो सिनेमा की जो मालिक है जो शो चलाती हैं उन्होंने मुझसे कहा कि आपको पता है कि आखिरी मिनट में आपको कितने वोट्स आए हैं, तो मैंने कहा कि कितने आए हैं. उन्होंने बताया कि आखिरी मिनट में आपको 280 मिलियन वोट्स मिले हैं.  हालांकि इसको लेकर किसी भी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी नहीं सामने नहीं आई है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sagar DC (@sagar_jhatikra)

ये भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2 Winner हो गया फाइनल? जाने Elvish Yadav और Abhishek Malhan में किसने जीती बाजी

शो में लगा सितारों का तड़का

आपको बता दें कि इस बार का बिग बॉस ओटीटी 2 काफी चर्चा में रहा है. एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर छाए रहे हैं. इसके साथ ही बिग बॉस का फिनाले काफी मजेदार रहा था. इस दौरान महेश भट्ट, आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे जैसे कई स्टार्स पहुंचे थे. फिनाले के दौरान सलमान खान ने भी जमकर डांस किया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement