Advertisement

Chum Darang पर रेसिस्ट कमेंट कर बुरे फंसे Elvish Yadav, यूट्यूबर को भेजा गया समन

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss 18) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने बीते दिनों चुम दरांग (Chum Darang) को लेकर एक रेसिस्ट कमेंट किया था, जिसके बाद अब उन्हें समन भेजा गया है. 

Latest News
Chum Darang पर रेसिस्ट कमेंट कर बुरे फंसे Elvish Yadav, यूट्यूबर को भेजा गया समन

Elvish Yadav, Chum Darang

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss 18) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. वह अक्सर ही किसी ना किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. इसके अलावा एल्विश कई बार अपने बयानों को लेकर मुश्किलों में फंस चुके हैं. वहीं एक बार फिर से एल्विश की मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं. दरअसल, बीते दिनों यूट्यूबर ने बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट चुम दरांग (Chum Darang) को लेकर एक रेसिस्ट कमेंट किया था, जिसके बाद अब उन्हें समन भेजा गया है. 

एल्विश यादव को चुम दरांग पर कमेंट करने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने समन भेजा है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने एल्विश को 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है. 

यह समन चुम दरांग पर एल्विश के कमेंट पर जारी किया गया है, जो रजत दलाल के साथ उनके पॉडकास्ट एपिसोड में की गई थी. एपिसोड में रजत और एल्विश दोनों ने बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट पर कमेंट्स किए थे. इसमें विनर करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोडकर शामिल थे. एपिसोड की एक क्लिप, जिसमें एल्विश चुम दरांग को घटिया बातें कहते नजर आ रहे हैं और उनकी जातीयता और बैकग्राउंड को लेकर मजाक उड़ाते हैं और एक वैश्या(गंगूबाई) से तुलना करते हैं.

यह भी पढ़ें- Mahesh Babu ने क्यों नहीं किया Shilpa Shirodkar को बिग बॉस 18 में सपोर्ट, एक्ट्रेस ने बताई वजह

एल्विश ने किया था चुम पर कमेंट

इस वायरल क्लिप में एल्विश चुम की फोटो पकड़े हुए होते हैं और कहते हैं '' करण वीर को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई. इतना टेस्ट खराब होता है यार. चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है भाई, नाम चुम और काम गंगूबाई वाले.

यह भी पढ़ें- 'नाम चुम और काम...', Elvish Yadav ने बिग बॉस 18 की कंटस्टेट को लेकर कही थी भद्दी बात, अब व्लॉग में दी सफाई

चुम ने दिया था एल्विश को जवाब

वहीं, इस एपिसोड के बाद चुम ने भी एल्विश के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और उनके कमेंट्स की आलोचना की. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर चुम ने एल्विश यादव या रजत का नाम लिए बिना एक पोस्ट डाला और लिखा, '' किसी की पहचान और नाम की डिसरिस्पेक्ट करना मजेदार नहीं है. किसी के अचीवमेंट्स का मजाक उड़ाना सही नहीं है. अब समय आ गया है कि हम कॉमेडी और नफरत के बीच की लाइन खींचे. इससे भी ज्यादा निराशाजनक बात यह है कि यह सिर्फ मेरी जातीयता, मेरी कड़ी मेहनत के बारे में नहीं था और संजय लीला भंसाली जैसे विजिनरी डायरेक्टर की फिल्म का भी अनादर किया गया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement