Advertisement

Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya की शादी नहीं है लीगल, 9 साल बाद आया बड़ा सच सामने!

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं. दोनों की शादी को 9 साल हो चुके हैं. वहीं, दोनों अक्सर ही चर्चा में भी बने रहते हैं. इस बीच विवेक दहिया का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताते हुए नजर आ रहे हैं कि उनकी और दिव्यांका की शादी लीगल नहीं है. उनकी इन बातों को सुनकर सभी हैरान रह गए हैं. तो चलिए जानते हैं क्या माजरा है.

Latest News
Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya की शादी नहीं है लीगल, 9 साल बाद आया बड़ा सच सामने!

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya दिव्यांका त्रिपाठी विवेक दहिया

Add DNA as a Preferred Source

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं. दोनों की शादी को 9 साल हो चुके हैं. वहीं, दोनों अक्सर ही चर्चा में भी बने रहते हैं. इस बीच विवेक दहिया का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताते हुए नजर आ रहे हैं कि उनकी और दिव्यांका की शादी लीगल नहीं है. उनकी इन बातों को सुनकर सभी हैरान रह गए हैं. तो चलिए जानते हैं क्या माजरा है.

दरअसल, दिव्यांका और विवेक की शादी लीगली रजिस्टर्ड नहीं है. जिस बात का खुलासा हाल ही में एक्टर ने अपने नए ब्लॉग में किया है. उन्होंने यह बात उस दौरान कही जब वह अपने ससुराल, ससुरजी के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने फैमिली की मौजूदगी में कहा कि उन्होंने अभी तक दिव्यांका से शादी नहीं की है. जिसे सुनकर परिवार के सभी सदस्य हैरान रह जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Dengue की चपेट में आईं टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi! इन तरीकों से करें अपना बचाव 

विवेक ने कही लीगली शादी रजिस्ट्रेशन की बात

इसके बाद विवेक क्लियर करते हैं और कहते हैं कि, '' शादी नहीं हुई है इसका मतलब ये है कि हमने अभी तक मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई नहीं किया. शादी रजिस्टर्ड नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- शादी के 9 साल बाद अलग हो रहे हैं Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya? ले रहे तलाक

9 साल पहले की थी विवेक और दिव्यांका ने शादी

बता दें कि विवेक और दिव्यांका की मुलाकात टीवी शो ये हैं मोहब्बते के सेट पर हुई थी. जिसमें एक्ट्रेस ने इशिता का रोल अदा किया था और विवेक एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए थे. इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई. इसके बाद कपल ने 8 जुलाई 2016 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. बता दें कि बीते दिनों दोनों की तलाक की अफवाहें भी सामने आईं थी. हालांकि कपल ने इन खबरों को सीधे तौर पर खारिज कर दिया था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement