Advertisement

Divya Agarwal हुईं एक्स बॉयफ्रेंड की बहन की इस हरकत से खफा, पोस्ट कर निकाली भड़ास

Divya Agarwal के ब्रेकअप को एक साल बीत चुका है. एक्ट्रेस मूवऑन कर चुकी हैं पर एक बार फिर वो एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से सुर्खियों में हैं.

Latest News
Divya Agarwal हुईं एक्स बॉयफ्रेंड की बहन की इस हरकत से खफा, पोस्ट कर निकाली भड़ास

Divya Agarwal Varun Sood

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) और वरुण सूद अब एक साथ नहीं हैं. कभी लोगों के फेवरेट कपल रहे दिव्या और वरुण का एक साल पहले ब्रेकअप हो चुका है पर फिर से दोनों ट्रेंड कर रहे हैं. यह सब तब शुरू हुआ जब वरुण सूद की बहन अक्षिता सूद ने आरोप लगाया कि दिव्या ने उनके परिवार के पुश्तैनी गहने वापस नहीं किए हैं. अक्षिता का पोस्ट थोड़ी देर बाद हटा दिया गया पर इसपर दिव्या भी कहां चुप बैठने वाली थीं. उन्होंने भी करारा जवाब दिया जिसकी काफी चर्चा हो रही है. 

अक्षिता सूद के ट्वीट के बाद दिव्या अग्रवाल ने भी करारा जवाब दिया. उन्होंने बिना नाम लिए एक फोटो पोस्ट जिसमें उन्होंने लिखा 'गहने वापस दे रही हूं.' एक्ट्रेस यही नहीं रुकीं. उन्होंने आगे लिखा 'न सिर्फ इतना ही लो, यह सब ले लो! यह वैसे भी लेन-देन के बारे में था ... लेकिन क्या कोई बात करना बंद कर सकता है क्योंकि वे न्यूज पोर्टलों पर इससे ध्यान आकर्षित करते हैं.' 

साथ में एक ट्वीट में, दिव्या अग्रवाल ने ट्रोल्स पर निशाना साधा जिन्होंने उन्हें गोल्ड डिगर कहा था. एक्ट्रेस ने लिखा 'आप लोगों को जानते हैं? बहुत हो गया. मेरे पिता को इस ट्रोलिंग में क्यों घसीट रहे हैं? नहीं, मुझे यह नहीं चाहिए. यह मजाकिया नहीं है मेरे लिए. मुझे इसके बारे में सही नहीं लगता है. गोल्ड डिगर सच में? मैं एक सुपर सेल्फ मेड महिला हूं और कोई भी इसे दूर नहीं कर सकता है.'

ये भी पढ़ें: Divya Agarwal ने एक्स-बॉयफ्रेंड Varun Sood को दिया था धोखा....लोगों को क्यों हुआ ये शक?

इससे पहले वरुण सूद ने इंस्टाग्राम पर Q/A किया. इस दौरान एक फैन ने पूछा कि क्या उन्होंने दिव्या को धोखा दिया है. तो इसपर एक्टर ने दावा किया कि उन्होंने ऐसा नहीं किया और इसके तुरंत बाद, उनकी बहन अक्षिता ने आरोप लगाया कि दिव्या ने उनके 'खानदानी' गहने वापस नहीं किए.

ये भी पढ़ें: Divya Agarwal- Varun Sood ने ब्रेकअप के बाद लाइव आकर बहाए आंसू? जानें वायरल VIDEO की सच्चाई

बता दें कि फैंस वरुण और दिव्या की जोड़ी को काफी पसंद करते थे. कहा जाता था कि दोनों जल्द ही एक-दूसरे से शादी करने वाले हैं. हालांकि पिछले साल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका वरुण का साथ में कोई फ्यूचर नहीं इसलिए वो दोनों अलग हो रहे हैं. इससे फैंस को तगड़ा झटका लगा था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement