Advertisement

बात पक्की! TMKOC में नहीं होगी दयाबेन की वापसी, खुद Asit Modi ने कर दिया खुलासा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के फैंस सबसे ज्यादा 'दयाबेन' यानी Disha Vakani को शो में मिस कर रहे और उनका वापसी का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच असित मोदी ने कह दिया कि दिशा कभी शो में वापसी नहीं करेंगी.

Latest News
बात पक्की! TMKOC में नहीं होगी दयाबेन की वापसी, खुद Asit Modi ने कर दिया खुलासा

Dayaben aka Disha Vakani दयाबेन उर्फ दिशा वकानी 

Add DNA as a Preferred Source

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है. हालांकि पिछले कुछ समय से ये शो गलत कारणों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहा. इसके मेकर्स पर हैरेसमेंट के कई आरोप लगे थे. इन सबके बीच फैंस को तो बस दिशा वकानी (Disha Vakani) यानी दयाबेन की वापसी का इंतजार है. इसी बीच शो के मेकर असित मोदी ने बता दिया है कि दिशा शो में वापसी नहीं कर पाएंगी. 

न्यूज 18 शोशा के साथ बातचीत में असित मोदी ने कहा कि TMKOC में दयाबेन की वापसी होना मुश्किल है. असित मोदी ने बार-बार साझा किया था कि वो दयाबेन को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. हालांकि अब उन्होंने खुलासा किया है कि दिशा शो में वापस नहीं आएंगी. उन्होंने कहा 'दयाबेन को वापस लाना बहुत जरूरी है क्योंकि मुझे भी उनकी याद आती है.'

असित मोदी ने पुष्टि कर दी कि फिलहाल एक्ट्रेस वापसी नहीं कर पाएंगी क्योंकि वो अपने दोनों बच्चों के साथ बिजी हैं. उन्होंने कहा 'मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं. मुझे लगता है कि दिशा वकानी वापस नहीं आ सकतीं. उनके दो बच्चे हैं. वो मेरी बहन जैसी हैं. आज भी उनके परिवार से हमारा बहुत करीबी रिश्ता है. मेरी बहन दिशा ने मुझे राखी बांधी है.'

ये भी पढ़ें: Dayaben ही नहीं TV की इन 6 एक्ट्रेसेस ने मां बनते ही छोड़ी इंडस्ट्री

बता दें कि दिशा वकानी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोटे करीब 6-7 साल हो गए हैं लेकिन फैंस अभी भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं. दिशा ने शो में अपने अनोखे अंदाज और बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी है. यही वजह है कि व्यूअर्स उनसे जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेहद एक्साइटिड रहते हैं. हालांकि, शो छोड़ने के बाद से उन्होंने मीडिया से भी पूरी तरह से दूरी बना ली है. एक्ट्रेस अपना सारा समय परिवार को दे रही हैं. 

ये भी पढ़ें: TV की ये 10 हसीनाएं एक एपिसोड के लिए मोटी फीस करती हैं चार्ज

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement