Advertisement

Disha Parmar Pregnant: मां बनने वाली हैं दिशा परमार, पति Rahul Vaidya के साथ यूं दी फैंस को खुशखबरी

Disha Parmar और Rahul Vaidya ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर खुलासा किया कि वो जल्द ही अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. इस खबर के सामने आते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है.

Latest News
Disha Parmar Pregnant: मां बनने वाली हैं दिशा परमार, पति Rahul Vaidya के साथ यूं दी फैंस को खुशखबरी

Disha Parmar Rahul Vaidya 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) फेम राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं. कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो अपने पहले बच्चे की उम्मीद (Disha Parmar Pregnant) कर रहे हैं. उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के सोनोग्राम शेयर किए और एक प्यारा नोट भी लिखा. इसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है. सेलेब्स और फैंस जमकर उनको बधाई दे रहे हैं.  

दिशा परमार और राहुल वैद्य ने 16 जुलाई, 2021 को मुंबई में शादी की थी. इनकी जोड़ी के लाखों फैंस हैं. दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं. दोनों ने हाल ही में ये गुड न्यूज भी प्यारे अंदाज में दी. कपल ने अपने बेबी का सोनोग्राम शेयर किया और एक प्यारा नोट लिखा. दोनों की फोटो जमकर सुर्खियों बटोर रही हैं और अब उन्हें लोग जमकर बधाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Disha Parmar ने छोड़ा Bade Achhe Lagte Hain, नाखुश होने की वजह पर तोड़ी चुप्पी

फोटो में राहुल 'मम्मी एंड डैडी' लिखे एक छोटे चॉकबोर्ड को पकड़े नजर आए. वहीं दिशा भी पति के पास खड़े होकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा 'मम्मी डैडी टू बी एंड द बेबी से नमस्ते !!' राहुल और दिशा कैजुअल ब्लैक आउटफिट में ट्विन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Rahul Vaidya ने पत्नी Disha Parmar पर लुटाया ढेर सारा प्यार, फ्लाइट में ही रोमांटिक हुआ कपल

बता दें कि कपल साल 2018 में एक दूसरे के करीब आया था. इसके बाद राहुल वैद्य ने दिशा परमार को बिग बॉस 14 में प्रपोज किया था. दिशा परमार का बर्थडे था और इस खास दिन को राहुल ने और भी खास बना दिया था. उन्होंने टीशर्ट पर हैप्पी बर्थडे लिखकर दिशा को प्रपोज किया था जिसका जवाब खुद दिशा ने बिग बॉस के घर में आकर राहुल को दिया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement