Advertisement

डिलीवरी के बाद पहली बार Dipika Kakar आईं कैमरे के सामने, खुद बताया अपना और बेटे का हाल

Dipika Kakar ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने बताया कि उनकी प्रीमैच्योर डिलिवरी हुई है. अब Shoaib Ibrahim ने अपने व्लॉग में दीपिका और अपने बेटे का हाल बताया है.

Latest News
डिलीवरी के बाद पहली बार Dipika Kakar आईं कैमरे के सामने, खुद बताया अपना और बेटे का हाल

Shoaib Ibrahim Dipika Kakar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे के चहेते कपल दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shaoib Ibrahim) हाल ही में पेरेंट्स बने हैं. एक्ट्रेस ने 21 जून को प्रीमैच्योर बेबी बॉय (Dipika Kakar premature baby boy) को जन्म दिया था और शोएब ने ये गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की थी. एक्टर ने कहा था कि सबकुछ ठीक है. इसके बाद शोएब ने दीपिका की अस्पताल के बिस्तर से तस्वीर भी शेयर की थी. वहीं अब शोएब ने आखिरकार फैंस के साथ नया व्लॉग शेयर किया है जिसमें खुद दीपिका ने सामने आकर अपने और बेबी का हाल फैंस को बताया है. 

शोएब इब्राहिम ने हाल ही ये गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की थी कि वो पिता और दीपिका मां बन गई हैं. इस दौरान उन्होंने दीपिका की डिलिवरी में आई एक कॉम्प्लिकेशन के बारे में भी बताया है लेकिन उन्होंने ये भी कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है. इसके बाद कपल को ताबड़तोड़ बधाइयां मिलने लगीं. वहीं उनके फैंस उनके नए व्लॉग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार शोएब ने व्लॉग शेयर कर दिया है जिसमें खुद दीपिका भी नजर आईं. एक्ट्रेस ने अपना और बेबी का हाल फैंस के साथ शेयर किया है.

इस व्लॉग में शोएब और दीपिका ने बताया कि उनका बेबी प्रीमैच्योर है. उन्होंने कहा कि बेबी इस समय उनका एनआईसीयू में है और डॉक्टर्स की निगरानी में है. वो दिन पर दिन ठीक हो रहा है. कपल ने बताया कि वो रोज अपने बेटे को देखने जाते हैं. वहीं दीपिका ने बताया कि वो भी प्रीमैच्योर ही पैदा हुई थीं.

ये भी पढ़ें: Dipika Kakar ने दिया बेटे को जन्म, हुई प्रीमेच्योर डिलिवरी, पति Shoaib Ibrahim ने यूं दी गुड न्यूज

दीपिका और इब्राहिम ने 22 फरवरी 2018 में शादी की थी. शादी के काफी सालों बाद उन्होंने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. खास बात ये है कि 20 जून 2023 को शोएब ने अपना 36वां बर्थडे सेलब्रेट किया है और 21 जून को उनके बेटे का जन्म हुआ है. शोएब इस बात से काफी खुश हैं और सातवें आसमान पर हैं.

ये भी पढ़ें: Fact Check: Dipika Kakar ने बने बनाए करियर को किया टाटा बाय? सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे

वहीं शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपने यूट्यूब व्लॉग (Youtube Vlog) के जरिए फैंस के साथ लगातार जुड़े रहते हैं. दोनों के व्लॉग को फैंस काफी पसंद करते हैं. वो अपनी जिंदगी से जुड़ा हर एक अपडेट फैंस को देते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement