Advertisement

Dipika Kakar Pregnancy: ननद के बर्थडे सेलिब्रेशन में दिखा दीपिका का 'बेबी बंप', Video देख फैंस बोले 'पक्की हो गई खबर'

Dipika Kakar Baby Bump: शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फैंस ने दीपिका कक्कड़ के बेबी बंप को नोटिस किया है.

Dipika Kakar Pregnancy: ननद के बर्थडे सेलिब्रेशन में दिखा दीपिका का 'बेबी बंप', Video देख फैंस बोले 'पक्की हो गई खबर'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. साल 2018 में टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shaoib Ibrahim) के साथ दूसरी शादी करने के बाद से ही दीपिका आए दिन किसी ना किसी वजह को लेकर खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं. पर्दे की दुनिया से अलग दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और यहां आए दिन अपनी रियल लाइफ से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं. अब दोनों का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस ने एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने को लेकर मुहर लगा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फैंस ने एक्ट्रेस के बेबी बंप को नोटिस किया है. 

आपको बता दें कि ये वीडियो शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका की ननद सबा इब्राहिम के जन्मदिन का है.  बीते दिन यानी 23 दिसंबर को कपल ने शानदार तरीके से सबा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इसी सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो शोएब ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक्टर अपनी लाडली के खास दिन पर खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. वहीं, सबा के साथ उनके पति भी मौजूद हैं. इन सब के बीच फैंस ने सबसे ज्यादा लॉन्ग जैकिट पहने दीपिका के बेबी बंप पर ध्यान दिया. 

यह भी पढ़ें- Dipika Kakar ने मदद करने वाले शख्स से की बदसलूकी? वीडियो देखकर भड़के लोग

यहां देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

 

बता दें कि इससे पहले Filmibeat की एक रिपोर्ट में दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया गया था. रिपोर्ट में कहा गया कि एक्ट्रेस के फैमिली मेंबर्स द्वारा शेयर किए गए कई व्लॉग्स में उनके प्रेग्नेंट होने को लेकर हिंट दिए गए हैं. फिर चाहे वो दीपिका की फूड क्रेविंग्स हों या बार-बार उनकी तबीयत का कुछ खराब हो जाना. इसके अलावा इन वीडियोज में एक्ट्रेस को हर बार केवल लूज आउफिट पहने ही देखा गया है. बस इन्हीं सब कारणों के चलते फैंस कयास लगा रहे हैं कि कपल के घर जल्द ही कोई नन्हा मेहमान आने वाला है. 

यह भी पढ़ें- Sonu Sood ने फिर जीता लोगों का दिल, Covid के बढ़ते खतरे पर बोले 'मेरा नंबर वही है'   

अब सबा के इस बर्थडे वीडियो को देखने के बाद भी लोगों का ऐसा ही कुछ कहना है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं. बेबी बंप निकल रहा है' तो दूसरे ने लिखा, 'दीपिका का ग्लो ही अलग है.' इसके अलावा एक और यूजर लिखते हैं, 'बेबी बंप दिख रहा है...दीपिका वाकई प्रेग्नेंट है.'

फैंस का कहना है कि शादी के करीब 4 साल बाद कपल के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी शोएब या दीपिका दोनों की ओर से ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. आपको बता दें कि दीपिका और शोएब की मुलाकात एक्ट्रेस के फेमस शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी.  इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. कपल ने साल 2018 में धूमधाम से शादी की थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement