Advertisement

Dipika Kakar ने मदद करने वाले शख्स से की बदसलूकी? वीडियो देखकर भड़के लोग

Dipika Kakar अपने बर्ताव की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होती दिखाई दे रही हैं. उन पर एक शख्स के साथ बदसलूकी के आरोप लगे हैं.

Latest News
Dipika Kakar ने मदद करने वाले शख्स से की बदसलूकी? वीडियो देखकर भड़के लोग

Dipika Kakar Trolled: दीपिका कक्कड़ हुईं ट्रोल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी शो 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) भले ही पर्दे से दूर हो गई हैं लेकिन किसी न किसी तरह खबरों में बनी रहती हैं. वहीं, हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसकी वजह से लोग उनपर नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में दिपिका कक्कड़ (Dipika Kakar Video), बगल में खड़े एक शख्स के साथ कुछ ऐसा कर देती हैं कि इसे लोग बदसलूकी मान रहे हैं. लोगों ने एक्ट्रेस के बर्ताव पर सवाल खड़े करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग तक कर डाली है.

दरअसल, टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ दादासाहेब फाल्के आइकन अवार्ड्स में पहुंची थीं. इस दौरान वो इवेंट से अकेली निकल रही थीं और उनका ध्यान फोन पर था. वो सामने खड़े पपराजी से कहती दिख रही थी कि उनके पति पीछे आ रहे हैं उनकी बाइट लेना, तभी अचानक उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिरने वाली होती हैं लेकिन बगल में चल रहा एक शख्स दीपिका को बचा लेता है. दीपिका किसी तरह संभल जाती हैं लेकिन अचानक बचाने के लिए हाथ बढ़ाने वाले इस शख्स पर नाराज होकर आंखें दिखाने लग जाती हैं. यहां देखें वायरल हो रहा एक्ट्रेस का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Oye Ayesha Dance Video की 'कॉपी' करने पर ट्रोल हुईं Anjali Arora, लोग बोले-पूरा ट्रेंड खराब कर दिया

इस वीडियो में दीपिका की नाराजगी पर बचाने वाला शख्स कुछ नहीं बोलता, सिर्फ सहम कर दूसरी तरफ देखने लगता है. दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हर कोई एक्ट्रेस के इस रिएक्शन से हैरान है. कई लोगों ने एक्ट्रेस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें 'घमंडी' कह डाला है. इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'यूट्यूब चैनल पर खुद को बहुत अच्छा दिखना वाली दीपिका की असलियत दिख गई'. हालांकि, कई लोगों ने एक्ट्रेस के सपोर्ट में बोलते हुए कहा है कि शायद वो बचाने वाले शख्स की कोशिश को समझ नहीं पाईं.

ये भी पढ़ें- Shehnaaz Gill: कमरे में असली शेर देख बुरी तरह डर गईं शहनाज गिल, 'मम्मी-मम्मी' चिल्लाते हुए भागीं उल्टे पैर 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement