Advertisement

Dipika Kakar: गर्दन पर पट्टी, आंखों में आंसू, कैंसर सर्जरी के बाद पहली बार सामने आईं दीपिका, इमोशनल होकर कही ये बात

ससुराल सिमर का (Sasural Simar Ka) फेम टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ट्यूमर की सर्जरी हो गई है, जिसके बाद वह पहली बार कैमरे के सामने नजर आई हैं और इस दौरान वह काफी इमोशनल थीं.

Latest News
Dipika Kakar: गर्दन पर पट्टी, आंखों में आंसू, कैंसर सर्जरी के बाद पहली बार सामने आईं दीपिका, इमोशनल होकर कही ये बात

Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim

Add DNA as a Preferred Source

ससुराल सिमर का (Sasural Simar Ka) फेम टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं. वह अपने कैंसर ट्रीटमेंट को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. बीते दिनों एक्ट्रेस को अपने लीवर में ट्यूमर होने के बारे में पता चला था, जिसके बाद वह सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं. वहीं, अब अस्पताल से एक्ट्रेस का पहला वीडियो सामने आया है. जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आई हैं. इस दौरान उनके गर्दन पर पट्टी बंधी हुई थी.

दरअसल, हाल ही में शोएब इब्राहिम ने एक ब्लॉग शेयर किया था. इस ब्लॉग में उन्होंने दीपिका कक्कड़ की हेल्थ के बारे में बताया और एक्ट्रेस की झलक भी दिखाई. शोएब ने बताया कि दीपिका की हालत पहले से बेहतर है और अब वह थोड़ा बहुत खा पी रही हैं. इस दौरान दीपिका ने भी बात की और कहा, '' कुछ है नहीं कहने को. सर्जरी के बाद इमोशनल हो गई हूं. छोटी-छोटी बातों पर रोना आ रहा है. पहले ही बहुत इमोशनल थी और अब ज्यादा हो गई हूं. आप लोगों से बाद में आराम से बात करूंगी. आप लोगों ने बहुत दुआएं की उसके लिए बहुत बहुत थैंक्यू. हॉस्पिटल में भी लोग मुझे बोलते थे कि मैम आप ठीक हो जाओगी. दूसरे पेशेंट के रिश्तेदार भी मुझे कह रहे थे कि आपके लिए दुआ कर रहे हैं और आप जल्दी ठीक हो जाएंगी. मुझे खांसी हो गई थी, जिस वजह से मेरे टांकों में दिक्कत हो रही थी, टूटने की नौबत आ गई थी. बाकी मैं अब ठीक हूं.

यह भी पढ़ें- Dipika Kakar के लिवर में हुआ 'टेनिस बॉल' जितना बड़ा ट्यूमर, क्या यह कैंसर है? जानें लक्षण और कारण

शोएब ने कही ये बात

दीपिका के बाद शोएब ने अपने अपने फैंस से बात की और उन्होंने एक्ट्रेस की सर्जरी को लेकर कहा, '' पहले डर था कि कहीं इन्फेक्शन न हो जाए. जिस वजह से डॉक्टर ने ना तो मुझे और ना ही परिवार के किसी सदस्य को दीपिका के पास जाने दिया. जब वो डिस्चार्ज होगी, तो उसका बहुत ख्याल रखना है. क्योंकि इंफेक्शन होने के चांस हैं. दीपिका के ट्यूमर और ऑपरेशन को लेकर शोएब ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत मुश्किल वक्त था.

दीपिका के लीवर में था ट्यूमर

बता दें कि दीपिका की सर्जरी 14 घंटे तक चली थी और अब वह 72 घंटे ICU में रहेंगी. वहीं, बीते दिनों जब उनके पेट का दर्द ज्यादा बढ़ गया था, तब उनके फैमिली डॉक्टर्स ने जांच के लिए कहा था, जिसके बाद दीपिका के लीवर में एक टेनिस बॉल जितना ट्यूमर होने का पता चला था. इसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी करने के लिए कहा था. एक्ट्रेस की सर्जरी सक्सेसफुल रही है और अब वह पहले से बेहतर हैं. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement