Advertisement

सर्जरी के बाद कैसी है Dipika Kakar की हालत, पति के साथ हॉस्पिटल में यूं मनाई ईद, फोटो आई सामने

Dipika Kakar ने अस्पताल में पति Shoaib Ibrahim के साथ बीते दिन ईद-उल-अजहा मनाई. शोएब ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों ईदी के लिफाफे पकड़े दिखे.

Latest News
सर्जरी के बाद कैसी है Dipika Kakar की हालत, पति के साथ हॉस्पिटल में यूं मनाई ईद, फोटो आई सामने

Shoaib Ibrahim Dipika Kakar

Add DNA as a Preferred Source

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं. बीते मंगलवार यानी 3 जून को उनकी सर्जरी हुई. एक्ट्रेस को सेकेंड स्टेज का लिवर कैंसर हो गया है जिसकी एक मेजर सर्जरी हुई है. सर्जरी के बाद उनके पति शोएब (Shoaib Ibrahim) ने बताया कि 14 घंटे तक दीपिका ऑपरेशन थियेटर में रहीं. हालांकि वो ठीक हैं और बेहतर हो रही हैं. वहीं 7 जून को कपल ने साथ में ईद भी मनाई. शोएब ने एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों ईद के लिफाफे को पकड़े दिखे.  

दीपिका कक्कड़ की हाल ही में सर्जरी हुई और इसी कारण उन्होंने हॉस्पिटल में ही अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ ईद-उल-अजहा का जश्न मनाया. वो स्टेज 2 लीवर कैंसर की एक बड़ी सर्जरी से उबर रही हैं. शोएब ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें कपल अपने हाथ में ईदी के लिफाफे पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. दीपिका अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं.

शोएब ने फोटो के कैप्शन में लिखा 'दीपी और मेरे लिए पापा की तरफ से ईदी आई.' साथ ही उन्होंने फैंस को 'ईद मुबारक' की शुभकामनाएं भी दी हैं.

ph

ये भी पढ़ें: 'वो दर्द में है...पर', 14 घंटे चली Dipika Kakar की सर्जरी, पति शोएब ने बताया अब कैसा है हाल

शोएब ने कुछ दिनों पहले बताया था कि दीपिका के लिवर में ट्यूमर है जो सेकेंड स्टेज कैंसर बन चुका है. ऐसे में दीपिका की सर्जरी तुरंत की जानी थी. हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से पहले सर्जरी नहीं हो पाई थी पर बाद में मंगलवार को उनका ऑपरेशन हुआ. इसके बाद से लगातार फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Cancer से जूझ रही हैं Dipika Kakar, ये 5 एक्ट्रेसेस भी झेल चुकी हैं इस जानलेवा बीमारी का दर्द

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement