Advertisement

Dipika Chikhlia ने आजादी के जश्न में गलती से Pakistan PMO को कर दिया टैग, लोगों ने लगा डाली क्लास

Dipika Chikhlia ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर देशभक्ति से भरा एक पोस्ट किया लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने Pakistan PMO को टैग कर दिया है. दीपिका के इस पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है.

Latest News
Dipika Chikhlia ने आजादी के जश्न में गलती से Pakistan PMO को कर दिया टैग, लोगों ने लगा डाली क्लास

Dipika Chikhlia: दीपिका चिखलिया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर हर कोई खास अंदाज में सेलीब्रेट करता दिखाई दिया. वहीं, बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटीज ने भी तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए आजादी का जश्न मनाया है. इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं रामानंद सागर की रामायण की सीता का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) के पोस्ट की. उन्होंने 15 अगस्त (15 August) पर अपना एक खास तस्वीर शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिख डाला है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए और तरह-तरह के सवाल करते दिखाई दिए.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि दीपिका चिखलिया तिरंगा लिए खड़ी हैं और सैल्यूट कर रही हैं. इस तस्वीर को दीपिका ने ट्विटर पर शेयर किया था. वहीं, इस पोस्ट में उन्होंने एक हैरान कर देने वाली गलती कर डाली जिसकी वजह से वो इंटरनेट पर ट्रोल हो गईं. उन्होंने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. हम सभी को 75वां स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो'. वहीं, पोस्ट में पाकिस्तानी पीएमओ (Pakistan PMO) को टैग कर डाला.

ये भी पढ़ें- B'day Spl: Ramayan की 'सीता' के रियल लाइफ 'राम' को जानते हैं आप? फिल्मी है दीपिका चिखलिया की लवस्टोरी

Dipika Chikhlia

दीपिका चिखलिया ने ट्विटर पर भारतीय PMO के ट्विटर हैंडल को टैग करने की जगह पाकिस्तानी PMO के ट्विटर हैंडल को टैग कर दिया था. जिसकी वजह से वो लेकर अब वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं. कई लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स बनाते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, दीपिका को ये खबर लिखे जाने से अपनी गलती का पता नहीं लग सका. उन्होंने ना ये पोस्ट डिलीट किया और ना ही इसे ठीक किया.

ये भी पढ़ें- शॉर्ट ड्रेस और ड्रिंक्स की वजह से ट्रोल हुई थीं 'Ramayan की सीता', अब दिया यह जवाब

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement