Advertisement

Devoleena Bhattacharjee Wedding: जिम के ट्रेनर से की 'गोपी बहू' ने शादी, मिस्ट्री मैन के नाम से उठा पर्दा

Devoleena Bhattacharjee के मिस्ट्री मैन के नाम पर से पर्दा उठ गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो TV एक्ट्रेस ने अपने जिम ट्रेनर से शादी कर ली है.

Latest News
Devoleena Bhattacharjee Wedding: जिम के ट्रेनर से की 'गोपी बहू' ने शादी, मिस्ट्री मैन के नाम से उठा पर्दा

Devoleena Bhattacharjee MARRIED

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी शादी (Devoleena Bhattacharjee marriage) के बंधन में बंध गई हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वो शादी के गहनों को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं. साथ ही एक्ट्रेस ने हल्दी की फोटो भी शेयर की थी. पहले तो लोगों को ये पब्लिसिटी का मामला लग रहा था पर अब मीडिया रिपोर्ट की मानें तो देवोलीना ने वाकई में शादी कर ली है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने लोनावला में जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख (Gym Trainer Shahnawaz Sheikh) के साथ एक सिंपल से समारोह में शादी कर ली जिसमें उनके करीबी लोग ही शामिल हुए. 

इससे पहले देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी कुछ फोटो पोस्ट की थीं जिसमें उन्होंने डायमंड ज्वेलरी और खूबसूरत लाल लहंगा पहना हुआ था. वहीं उनके हाथों में मेहंदी, चूड़ा और कलीरे भी नजर आए थे. इसके साथ ही उन्होंने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए थे. फोटोज में उनके करीबी दोस्त विशाल सिंह भी नजर आए. 

सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्जी का 'वेडिंग' लुक वायरल हो रहा है. कुछ समय पहले उन्होंने कुछ तस्वीरों में कलीरे और पारंपरिक बंगाली चूड़ियां शंख पोला फ्लॉन्ट किया था. सोशल मीडिया पर कभी से लोग अनुमान लगा रहे थे कि आखिर उनका पति कौन है क्योंकि एक्ट्रेस ने पति के साथ एक भी फोटो शेयर नहीं की है.

ये भी पढ़ें: Devoleena Bhattacharjee: हाथों में मेहंदी और लाल जोड़े में नजर आईं 'गोपी बहू', इस TV एक्टर से करने वाली हैं शादी!

एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देवोलीना ने शाहनवाज शेख से शादी कर ली है. वह पेशे से जिम इंस्ट्रक्टर हैं. जब वह बिग बॉस 13 में थीं, तब टीवी एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड होने का जिक्र किया था. अब ऐसा लग रहा है कि देवोलीना ने अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव में कदम रख दिया है.

ये भी पढ़ें: पब्लिसिटी के लिए इन स्टार्स ने किए अजीबो- गरीब कारनामे, कोई हो गया प्रेग्नेंट तो किसी ने की सगाई

रिपोर्ट के मुताबिक देवोलीना की शादी लोनावाला में हुई. शादी में खास लोग ही शामिल हुए थे. विशाल सिंह और भाविनी पुरोहित जैसे उनके कुछ दोस्त और देवोलीना के परिवार के सदस्यों ने ही इस शादी में शिरकत की थी.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, देवोलीना अपने पति की पहचान को लेकर चुप्पी साधे रही हैं. इस बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि वो सही समय आने पर जरूर बता देंगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement