Advertisement

Devoleena Bhattacharjee ने ग्रैंड वेडिंग छोड़ क्यों की कोर्ट मैरिज, दिल जीत लेगी वजह

Devoleena Bhattacharjee ने अपनी शादी से जुड़ा एक अहम राज खोला है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने Shahnawaz Sheikh के साथ ग्रैंड वेडिंग क्यों नहीं की.

Devoleena Bhattacharjee ने ग्रैंड वेडिंग छोड़ क्यों की कोर्ट मैरिज, दिल जीत लेगी वजह
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे की 'गोपी बहू' यानी देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने हाल ही में फैंस के साथ अपनी शादी की गुड न्यूज शेयर की. एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख (Shahnawaz Sheikh) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. वहीं, इस खबर के सामने आते ही कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया. हर कोई देवोलीना भट्टाचार्जी के नए सफर के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहा है. देवोलीना भट्टाचार्जी ने ग्रैंड वेडिंग करने की जगह पर कोर्ट मैरिज करना सही समझा. ऐसे में कई लोगों के मन में इसे लेकर कई तरह के सवाल भी आ रहे थे. अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर फैंस के इन सवालों का जवाब दिया है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, देवोलीना ने अपने प्रिंस चार्मिंग के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-एक कर कई तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में फैंस ने एक महीन चीज पर गौर किया, वो ये कि एक्ट्रेस की शादी की इन फोटोज में उनके परिवार के लोग नजर नहीं आए. इसे लेकर कयास लगाए जाने लगे कि शायद देबो के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे और इसी के चलते उन्होंने लैविश वेडिंग ना करते हुए इस तरह सिंपल मैरिज करने का फैसला किया था. वहीं, अब एक्ट्रेस ने लोगों की इन अटकलों पर यहीं रोक लगाते हुए इसके पीछे के असली कारण से पर्दा हटाया है. 

यह भी पढ़ें- Pathaan Controversy के बीच अब Parineeti Chopra भी फंसीं, लेटेस्ट फोटो देख लोग बोले 'जूतों में भी भगवा हैं'

मामले को लेकर पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मैं टीनएजर थी तब मैं हमेशा रॉयल वेडिंग के बारे में सोचती थी लेकिन कोविड 19 और फिर लॉकडाउन ने मुझे जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को समझाया. इस दौरान मैंने पैसों की कीमत भी जानी. मुझे लगता है एक समय आता है जब आप ट्रेंड तोड़ते हो और सोसायटी को ये बताते हो कि अपने वेडिंग डे को बड़ा बनाना आपको रॉयल नहीं बनाता.'

देबो ने आगे कहा, 'अपनी मेहनत से कमाए पैसों को बर्बाद करने की बजाय उन्हें जरूरतमंदों की मदद में लाना और उनकी दुआ लेना ही मेरे लिए अहम है. इससे आपकी लाइफ हैप्पी रहती है.'

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022 की ट्रॉफी लॉन्च करने के लिए क्यों चुनी गईं Deepika Padukone, बड़ी है वजह

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं अपने प्यार को लेकर श्योर थी. मेरे लिए ये बहुत बड़ा दिन था और मेरी मां मेरे साथ थीं. ये हुआ इसके लिए मैं यूनिवर्स का शुक्रिया अदा करती हूं.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement