Advertisement

शाहनवाज से शादी के बाद Devoleena Bhattacharjee का ये लुक देखकर देखकर भड़क गए लोग, Photos वायरल

Devoleena Bhattacharjee ने पति के साथ Shahnawaz Shaikh के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिस पर वो ट्रोल हो गई हैं.

शाहनवाज से शादी के बाद Devoleena Bhattacharjee का ये लुक देखकर देखकर भड़क गए लोग, Photos वायरल

Devoleena Bhattacharjee, Shahnawaz Shaikh: देवोलीना भट्टाचार्जी, शाहनवाज शेख 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख (Shahnawaz Shaikh) के साथ शादी कर ली है. उन्होंने शादी की खूबसूरत तस्वीरों के साथ ऐलान किया तो कई लोगों की भौहें तन गईं. कई लोग इंटर रिलीजन शादी करने के लिए एक्ट्रेस पर सवाल उठाते दिखाई दिए. हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक-एक को शानदार अंदाज में जवाब भी दिया. वहीं, शादी के बाद से अब तक एक्ट्रेस पर लोगों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब देवो की एक नई फोटो ट्रोल्स (Devoleena Bhattacharjee Trolled) के निशाने पर आ गई है जिसमें वो सिंदूर के बिना नजर आ रही हैं.

दरअसल, हाल ही में देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो अपने पति शहनवाज के साथ शादी के बाद पहला क्रिसमस सेलीब्रेट करती दिख रही हैं. इन तस्वीरों में वो अपने परिवार के लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाती दिखाई दे रही हैं और शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीरों से जाहिर है कि वो मैरिड लाइफ में कितनी खुश हैं. इन तस्वीरों के जरिए देवो ने अपने फैंस को भी शुभकामनाएं दी हैं. यहां देखें वायरल हो रही देवोलीना की ये तस्वीरें-

ये भी पढ़ें- Devoleena Bhattacharjee ने ग्रैंड वेडिंग छोड़ क्यों की कोर्ट मैरिज, दिल जीत लेगी वजह

वहीं, देवोलीना की शादी के कुछ दिनों बाद ही सामने आई तस्वीरों को देखकर कई लोग नाराज हो गए हैं. लोगों को देवो का लुक देखकर मिर्ची लगी है. देवो शादी के बाद ट्रेडिशनल दुल्हन की तरह मांग में सिंदूर लगाए, चूड़ियां पहने या बिंदी में वाले लुक में नजर नहीं आ रही हैं. यही वजह है कि ट्रोल्स ने देवो पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, कईयों ने देवो की सादगी की तारीफें भी की हैं. सामने आई तस्वीरों में देवो नो-मेकअप लुक में दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- Devoleena Bhattacharjee की इंटर रिलीजन शादी से खुश नहीं हैं भाई, बोले-ऐसे रिश्ते सफल नहीं होते

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement