Advertisement

Delhi Crime 2 Teaser: राजधानी को इस अपराध से बचाने आ रही हैं IPS वार्तिका की टीम, देखें टीजर

Delhi Crime 2 Teaser: नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज Delhi Crime सीजन 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है. सीरीज के टीजर में आईपीएस ऑफिसर वर्तिका चतुर्वेदी की टीम राजधानी को एक अलग क्राइम से आगाह कराने वाली है.

Delhi Crime 2 Teaser: राजधानी को इस अपराध से बचाने आ रही हैं IPS वार्तिका की टीम, देखें टीजर

Delhi Crime 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Delhi Crime 2 Teaser: नेटफ्लिक्स ने अपनी चर्चित वेब सीरीज दिल्ली क्राइम के रिलीज की तैयारियां शुरू हो गई है. अंतरराष्ट्रीय एमी विजेता स्ट्रीमिंग सीरीज 'दिल्ली क्राइम' अपने दूसरे सीजन में वापसी कर रही है. इस सीजन में सीरीज के कलाकार एक अलग तहर की क्राइम से लोगों को आगाह कराएंगे. सीरीज में आईपीएस वर्तिका और उनकी टीम व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह से जटिल परिस्थितियों से निपटेगी की कोशिश करेगी.
 
सीरीज में शेफाली शाह के साथ, रसिका दुगल, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, अनुराग अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज और गोपाल दत्त ने अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाया. 'दिल्ली क्राइम' का पहला सीजन 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले पर आधारित था, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था.

ये भी पढ़ें - Ajay Devgn-Suriya: National Awards 2022 में साउथ सिनेमा का बोलबाला, देखें लिस्ट

यहां देखें टीजर

 

47वें अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में सीरीज को शानदार ड्रामा सीरीज के लिए अवॉर्ड दिया गया था. रिची मेहता की तरफ से बनाई गई, एस.के. ग्लोबल एंटरटेनमेंट, गोल्डन कारवां, फिल्म कारवां की 'दिल्ली क्राइम 2' इस बार भी नेटफ्लिक्स पर 26 अगस्त से स्ट्रीम जाएगी.

ये भी पढ़ें - Soorarai Pottru: ऐसी है National Award विनिंग फिल्म की कहानी, IMDb रेटिंग जानकर उड़ जाएंगे होश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement