Advertisement

Debina Bonnerjee Baby Girl: 7 महीने बाद दूसरी बार मां बनीं देबिना बनर्जी, स्पेशल अंदाज में शेयर की गुड न्यूज

Debina Bonnerjee और Gurmeet Choudhary के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं. कपल एक प्यारी बच्ची के पेरेंट्स बने हैं.

Debina Bonnerjee Baby Girl: 7 महीने बाद दूसरी बार मां बनीं देबिना बनर्जी, स्पेशल अंदाज में शेयर की गुड न्यूज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) एक बार फिर पेरेंट्स बन चुके हैं. कपल के घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है. ये खुशखबरी खुद देबिना और गुरमीत ने खास अंदाज में अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की. वहीं, इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. फैंस से लेकर कई बड़े सितारे देबिना और गुरमीत को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. 

कपल ने भी डिलीवरी के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास तस्वीर शेयर की है. इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बेबी गर्ल, तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है. दोबारा माता-पिता बनकर हम बेहद खुश हैं. इस समय हम थोड़ी प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं क्योंकि हमारा बेबी समय से पहले ही इस दुनिया में आ गया है. अपना प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही हम पर बरसाते रहें.'

यह भी पढ़ें- Alia-Ranbir Baby: पापा बनने के बाद एकदम बदल गया Ranbir Kapoor का लुक, क्या होने वाला है बड़ा धमाका?  

यहां देखें कपल की पोस्ट-

 

 

देबिना और गुरमीत की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फैंस से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई कपल की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. सोनू सूद (Sonu Sood), कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) से लेकर हिमांश कोहली और रश्मि देसाई तक तमाम लोगों ने देबिना और गुरमीत को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं. 

यह भी पढ़ें- Akshara Singh हुईं फरार! गैर जमानती वारंट के बाद घर के बाहर लगे इस तरह के पोस्टर

पहले ट्रोल हुआ था कपल
बता दें कि देबिना 7 महिने में दोबारा मां बनीं हैं. एक्ट्रेस ने इससे पहले 3 अप्रैल को बेबी लिएना को जन्म दिया था. इसके एक महीने बाद ही उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी. हालांकि, उस समय कपल को काफी ट्रोल किया गया. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि आखिर इतनी जल्दी क्या थी, उन्हें अभी अपने पहले बेबी की परवरिश पर ध्यान देना चाहिए था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement