Advertisement

फिर मां बनने वाली हैं Debina Bonnerjee, चार महीने की बेटी और पति के साथ शेयर की फोटो

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Debina Bonnerjee ने चार महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया था. अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है. देबीना ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि कपल जल्द ही दूसरी बार पैरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं. इस खबर के सामने आते हीं लोग उन्हें बधाइयां देने लगे हैं.

Latest News
फिर मां बनने वाली हैं Debina Bonnerjee, चार महीने की बेटी और पति के साथ शेयर की फोटो

देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी Debina Bonnerjee & Gurmeet Choudhary

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) के घर एक बार फिर गुड न्यूज आ गई है. कपल फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर  फोटो पोस्ट कर ये खुशखबरी शेयर की है. फिलहाल अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर देबीना काफी एक्साइटेड हैं. चार महीने पहले ही वो प्यारी बेटी लियाना चौधरी की मां बनीं थीं. अपनी फैमिली फोटो को शेयर कर दोनों ने ये जानकारी साझा की है. देबीना और गुरमीत को सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज की ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं.

देबीना बनर्जी ने हाल ही में पति गुरमीत चौधरी और बेटी के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है. इसके जरिए कपल ने फिर एक बार पेरेंट्स बनने की खुशी साझा की है. उन्होंने फोटो में सोनोग्राफी फिल्म भी हाथ में पकड़ रखी है. वहीं बेटी लियाना को गुरमीत ने गोद में उठा रखा है. देबिना ने 3 अप्रैल को एक प्यारी बेटी (Baby Girl) को जन्म दिया था जिसके साथ वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं.  

एक दिल जीत लेने वाला वीडियो भी शेयर किया है जिसके जरिए बेटी की पहली झलक भी दिखा दी है. इस वीडियो में तीन हाथ नजर आ रहे हैं. सबसे पहले गुरमीत का हाथ खुलता है, फिर देबिना अपना हाथ खोलती है और फिर आखिर में उनकी बच्ची का हाथ दिखाई देता है. गुरमीत का ये खुशखबरी देने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और ये खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Debina Bonnerjee ने मां बनने के बाद पी ली शराब! दिया ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब

फोटो के कैप्शन में देबीना ने लिखा- 'कुछ फैसले समय पर ही पूरी तरह निर्भर करते हैं और उन्हें कोई नहीं बदल सकता. ये भी कुछ ऐसा ही आशीर्वाद है.' एक्ट्रेस के दूसरी बार मां बनने से फैंस काफी खुश हैं. वहीं कई सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement