Advertisement

Dalljiet Kaur दूसरी शादी के 'तन्हाई' में बिता रहीं वक्त, शेयर किया ऐसा वीडियो

Dalljiet Kaur ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पूल में 'तन्हाई' के लम्हे बिताती दिखाई दे रही हैं.

Dalljiet Kaur दूसरी शादी के 'तन्हाई' में बिता रहीं वक्त, शेयर किया ऐसा वीडियो

Dalljiet Kaur Latets Instagram Reel: दलजीत कौर इंस्टाग्राम रील

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने कुछ महीनों पहले ही दूसरी शादी की है. इसके बाद वो पति निक्की पटेल के साथ केन्या शिफ्ट हो गई हैं. एक्ट्रेस केन्या जाकर भले ही अपने करियर में ब्रेक लिया है लेकिन वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. दलजीत अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिख जाती हैं. हाल ही में वो एक बार फिर से कुछ ऐसे ही पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो 'तन्हाई' में लम्हे बिताती दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस का ये वीडियो देखकर फैंस उनसे पति के बारे में सवाल करते दिख रहे हैं.

दलजीत कौर ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की है, जिसमें वो स्विमसूट पहने पूल में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस पानी में खेलती हुई जमकर मस्ती करती दिख रही हैं. एक्ट्रेस के सामने वीडियो में फूलों से सजी हुई नाश्ते की ट्रे दिखाई दे रही है. सन ग्लासेस लगाकर एक्ट्रेस पानी में चक्कर लगाते हुए इंजॉय कर रही हैं. स्लो मोशन में बनाए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस शायरी के जरिए तन्हाई में बिताए लम्हों पर बात करती दिखाई दे रही हैं. यहां देखें वायरल हो रहा दलजीत का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Dalljiet Kaur ने हनीमून से शेयर किया लिप लॉक वीडियो, पति संग यूं हुईं रोमांटिक

दलजीत की ये इंस्टाग्राम रील फैंस को काफी पसंद आ रही है, यही वजह है कि उनका ये वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'किसने कहा तन्हाई अच्छी नहीं होती?'. दलजीत के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस उनकी तारीफें तो कर रहे हैं लेकिन इसके साथ ही उनके पति के बारे में पूछते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'आप तन्हाई में वक्त क्यों बिता रही हैं?'.

ये भी पढ़ें- Dalljiet Kaur: दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस, Nikhil Patel संग शादी की फोटो की शेयर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement