Advertisement

Dalljiet Kaur ने हनीमून से शेयर किया लिप लॉक वीडियो, पति संग यूं हुईं रोमांटिक

Dalljiet Kaur ने शादी के बाद Honeymoon से सोशल मीडिया पर पति Nikhil Patel के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों लिप लॉक करते दिख रहे हैं.

Dalljiet Kaur ने हनीमून से शेयर किया लिप लॉक वीडियो, पति संग यूं हुईं रोमांटिक

Dalljiet Kaur Liplock With Husband: दलजीत कौर ने पति संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Daljiet Kaur) ने हाल ही में शादी है. एनआरआई निखिल पटेल (Nikhil Patel) के साथ सात फेरे लेने के बाद दलजीत कौर अब अपना हनीमून इंजॉय कर रही हैं. इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव बनी हुई हैं. बीते दिनों एक्ट्रेस हनीमून (Daljiet Kaur Honeymoon Video) से पहली तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था. वहीं, अब उन्होंने पति के साथ रोमांटिक लिपलॉक का वीडियो (Liplock Video) शेयर किया है. दलजीत कौर के साथ उनके पति निखिल पटेल डांस करते नजर आ रहे हैं.

दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वो अपने होटल के सामने वीडियो शूट करती दिख रही हैं. दलजीत ने व्हाइट रंग की क्यूट ड्रेस पहन रखी है. वीडियो में वो पति के साथ कपल डांस करती दिखाई दे रही हैं. दोनों रोमांटिक डांस करते हैं और इसके बाद लिपलॉक करते दिखाई देते हैं. वीडियो में दलजीत चूड़ा पहने नजर आ रही हैं और वो पूरी तरह निखिल के प्यार में डूबी दिखाई दे रही हैं. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Dalljiet Kaur: दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस, Nikhil Patel संग शादी की फोटो की शेयर

इस वीडियो को शेयर करते हुए दलजीत कौर ने दिलचस्प कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा- 'सिंगापुर गा रहा है. हां मैं जानती हूं कि ये थोड़ा ज्यादा हो गया लेकिन ये एक यादगार अनुभव था. इस वीडियो का क्रेडिट जाता है डोरमैन विक्रम को'. फैंस को दलजीत का ये अंदाज भा गया है और सभी इस नए कपल को विशेज देते दिखाई दे रहे हैं. कई फैंस के साथ- साथ सेलेब्रिटीज ने भी उनके इस वीडियो पर कमेंट किया है.

ये भी पढ़ें- संगीत सेरेमनी में होने वाले हसबैंड के लिए दलजीत कौर ने दी स्पेशल परफॉर्मेंस, Video में देखें निखिल पटेल का रिएक्शन 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement