Advertisement

Dalljiet Kaur और Nikhil Patel ने तोड़े सारे रिश्ते? सोशल मीडिया पर दोनों ने कर दिया ऐसा काम

Dalljiet Kaur और उनके दूसरे पति Nikhil Patel के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. उनके तलाक की खबरों के बीच एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. जानें क्या है पूरा मामला.

Latest News
Dalljiet Kaur और Nikhil Patel ने तोड़े सारे रिश्ते? सोशल मीडिया पर दोनों ने कर दिया ऐसा काम

Dalljiet Kaur Nikhil Patel

Add DNA as a Preferred Source

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljeet Kaur) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. निखिल पटेल (Nikhil Patel) संग उनकी दूसरी शादी चर्चा में बनी हुई है. खबरों की मानें तो एक्ट्रेस अपने पति निखिल को छोड़कर वापस भारत आ गई हैं और अपने पैरेंट्स के साथ रह रही हैं. एक्ट्रेस इन अफवाहों को नकार चुकी हैं पर पहले उन्हेंने निखिल संग अपनी सारी फोटोज इंस्टाग्राम से हटा दीं और अब दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. ऐसे में अब दोनों के बीच का रिश्ता फिर से लाइमलाइट में आ गया है. 

दलजीत कौर ने बीते साल दूसरी बार शादी की थी और उसके बाद अपने बेटे जेडन के साथ पति निखिल पटेल संग केन्या शिफ्ट हो गई थीं. वो लगातार पति के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करती रहती थीं और व्लॉग में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताती थीं. इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस भारत वापस लौट आई हैं जिसके बाद उनके तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम बायो से पटेल सरनेम हटा दिया था और निखिल पटेल संग अपनी कई तस्वीरें भी हटा दी थीं जिसके बाद लोगों ने एक्ट्रेस के पति संग अलग होने को लेकर अफवाह उड़ानी शुरू कर दी. इन सभी चीजों के बीच निखिल और दलजीत ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

खबरों की मानें तो दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रॉब्लम्स चल रही हैं. ईटाइम्स टीवी से बातचीत में दलजीत कौर के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शुरु में, कपल के बीच सब कुछ ठीक था पर उनके बीच कुछ समय से दिक्कतें होने लगीं.


ये भी पढ़ें: 1 साल भी नहीं चली इन 9 सेलेब्रिटी कपल की शादी, एक का 55 घंटों में हुआ तलाक


2023 में धूमधाम से की थी दूसरी शादी

दलजीत कौर ने मार्च 2023 में निखिल पटेल संग सात फेरे लिए थे. उनकी शादी ग्रैंड थी जिसमें टीवी जगत की कई सितारे शामिल हुए. दोनों की ये दूसरी शादी थी. अब रिश्ते के सालभर पूरे होने से कुछ समय पहले ही इसमें दरार आ गई है.


ये भी पढ़ें: अलगाव की खबरों के बीच Dalljiet Kaur ने डिलीट किया पति का सरनेम और तस्वीरें, भारत लौटने की एक्ट्रेस ने बताई अहम वजह
 


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement