टीवी
CID Show Fame Vivek Mashru Become Professor at CRM University:CID शो का ये एक्टर बना प्रोफेसर जानिए बाकि स्टार इन दिनों कहां है बिजी.
डीएनए हिंदी: साल 1998 में शुरू हुआ CID शो भारत ही नहीं दुनियाभर ऐसा शो था जो कई वर्षों तक चला. इस शो के कई लोग दीवाने थे. हालांकि साल 2018 में इस शो को ऑफ-एयर यानी बंद कर दिया गया. आज भी CID टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले सबसे लंबे शोज की लिस्ट में शामिल हैं. आज भी लोग ऑनलाइन इसके पुराने एपिसोड्स देखते हैं. यही नहीं CID शो के दर्शकों को इसके हर एक कलाकार याद हैं और फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं. सोनी टीवी के इस शो के बंद होने के बाद भी फैंस इनके स्टारकास्ट के बारे में अपडेट रहना चाहते हैं. इसलिए आज हम आपके लिए शो से जुड़े कई कलाकारों के बारे में आपको बताने वाले हैं. कुछ ने एक्टिंग छोड़ दी कोई प्रोफेसर बना गया तो किसी ने लाइमलाइट से दूरियां बना ली. आइए जानते हैं CID शो के कलाकार इन दिनों क्या कर रहे हैं.

CID का इंस्पेक्टर विवेक मशरू बने प्रोफेसर
CID शो में इस शो में इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाले विवेक मशरू की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है. विवेक इन दिनों बेंगलुरु में सीएमआर यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर काम कर रहे हैं. आप सभी को ये बात चौंकाने वाली लगी होगी कैसे कोई एक्टर फिल्मी दुनिया को छोड़ अकादमिक दुनिया में चला गया. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल पर उन्होंने मेंशन किया कि वे बेंगलुरु में सीएमआर यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर कार्यरत हैं. वो यहां कॉमन कोर करिकुलम विभाग (डीसीसीसी) में बतौर डायरेक्टर पद पर काम कर रहे हैं. हालांकि इससे पहले वो इंडस वैली स्कूल के मार्केटिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं.

कहां गए दरवाजा तोड़ देने वाले दया?
CID शो के बंद होने के बाद दयानंन शेट्टी ने 2019 में दंगल टीवी पर प्रसारित होने वाले शो CIF में इंस्पेक्टर हनुमान पांडे का किरदार निभाया इसके बाद वे 2021 में सावधान इंडिया शो के कुछ ऐपिसोड में भी नजर आएं.

'कुछ तो गड़बड़ है दया' कहने वाले ACP प्रद्युमन कहां हैं?
CID शो में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने वाले प्रमुख शिवाजी साटम को उनके डायलॉग्स, अपराध को सुलझाने के तरीके के लिए काफी वाहवाही मिला करती थी. उनके किरदार ने CID शो में और जान डाल दी थी और वह किरदार लोगों के दिलों में बस गया था. CID शो के बंद होने के बाद वे दौबारा फिल्मी दुनिया में लौट गए और कई मराठी और हिंदी फिल्में की. इन दिनों वे नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.

कहां हैं ACP प्रद्युमन के फेवरेट डॉक्टर Freddy?
CID में डॉक्टर का किरदार निभाने वाले नरेंद्र गुप्ता शो के बंद होने के बाद CIF टीवी शो, Mauka-E-Vardaat, Forensic जैसी सीरीज में नजर आएं. हाल ही में वे 'मौका या धोखा' में भी दिखाई दिए.

Kanyadanam में बिजी हैं CID इंस्पेक्टर अभिजीत
CID में दया के अलावा सीनियर इंस्पेक्टर का किरदार अदा करने वाले अदित्या श्रीवास्तव हाल ही में कन्यादानम शो में दिखाई दिए थे. इससे पहले वे भीड़, ह्यूमन और हसीन दिलरूबा सीरीज में भी अपनी अहम भूमिका अदा कर चुके हैं.
ये भी पढ़े: क्या Samantha के Ex हसबैंड संग Sobhita Dhulipala ने कंफर्म किया रिलेशनशिप? शर्माते हुए कही ये बात
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.