Advertisement

तलाक के 10 दिन बाद Charu Asopa ने Ex हसबैंड पर लुटाया प्यार, रेस्तरां में यूं साथ बिताए रोमांटिक पल

चारू असोपा (Charu Asopa) ने फादर्स डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर अपने एक्स पति राजीव सेन(Rajeev Sen) संग एक फोटो और वीडियो शेयर किया है.

तलाक के 10 दिन बाद Charu Asopa ने Ex हसबैंड पर लुटाया प्यार, रेस्तरां में यूं साथ बिताए रोमांटिक पल

Charu Asopa Rajeev Sen: राजीव सेन चारू असोपा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सुष्मिता सेन(Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन(Rajeev Sen)और टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस चारू असोपा(Charu Asopa) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी वक्त से खबरों में बने हुए हैं.  जानकारी के मुताबिक शादी के कुछ वक्त बाद से ही दोनों के बीच काफी लड़ाईयां देखने को मिली थी. जिसके कारण तलाक की खबरें भी सामने आई थीं.  हालांकि हाल ही में एक्ट्रेस चारू असोपा ने तलाक की इन खबरों पर मुहर लगाई है. कपल ने 8 जून को तलाक ले लिया है. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पति रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है. 

दरअसल, चारू असोपा ने फादर्स डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर अपने एक्स पति राजीव सेन संग एक फोटो और वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हैप्पी फादर्स डे मेरी बेटी के फादर को. इस वीडियो में एक्स कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस दौरान चारू वीडियो बना रही हैं और वहीं राजीव उन्हें हग कर रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी कंफ्यूज नजर आ रहे हैं. 

 Charu Asopa Rajeev Sen

ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन के भाई Rajeev Sen ने पत्नी Charu Asopa से लिया तलाक, एक्स वाइफ के लिए लिखा इमोशनल नोट

चारू के पोस्ट से यूजर्स हुए नाराज

इसके साथ ही चारू ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ एक वीडियो और कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए चारू ने कैप्शन में लिखा था- हैप्पी फादर्स डे माय हार्टबीट, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, बहादुर बनो, हिम्मत रखो, जीवन को भरपूर जियो. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- उसके पिता जीवित हैं और वह अपने पिता के साथ इस दिन का आनंद ले सकती है, अपने लिए सहानुभूति बनाने की कोशिश न करें.  अन्य यूजर ने लिखा- यह वाकई में बहुत खराब और घिनौना है, उसके पिता अभी भी जीवित हैं और इतना घमंड दिखा रही हो, राजीव ने हमेशा आपके बारे में अच्छा ही कहा है. 

ये भी पढ़ें- Charu Asopa-Rajeev Sen Divorce: चारू ने पति से छुपाई पहली शादी वाली बात, 3 सालों से दे रही थीं धोखा?

8 जून को कपल ने लिया तलाक

आपको बता दें कि राजीव सेन और चारू असोपा के बीच लंबे वक्त से मतभेद चल रहा था. चारू का कहना था कि राजीव ने उन्हें टीवी शोज में काम करने से मना किया था. साथ ही एक्ट्रेस का कहना था कि वह हमेशा ही इनसिक्योर रहते थे. इन हालातों के चलते आखिरकार कपल ने अलग होने का फैसला लिया था. 8 जून को कपल ने तलाक ले लिया है. आपको बता दें कि कपल ने कई सालों तक डेट करने के बाद 16 जून 2019 को शादी की थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement